Maha Kumbh 2025 Dharm Sansad धर्म संसद में बड़ा फैसला, सनातन बोर्ड के गठन का प्रस्ताव हुआ पास, बोर्ड के ये होंगे काम

Khabarwala 24 News New Delhi: Maha Kumbh 2025 Dharm Sansad उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज के महाकुंभ में सोमवार को धर्म संसद का आयोजन हुआ। यह धर्म संसद सनातन बोर्ड के मुद्दे पर बुलाई गई। साधु-संतों की सर्वसम्मति से इस धर्म संसद में सनातन बोर्ड के गठन का प्रस्ताव पास हुआ। अब इसे हिंदू अधिनियम 2025 […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Maha Kumbh 2025 Dharm Sansad उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज के महाकुंभ में सोमवार को धर्म संसद का आयोजन हुआ। यह धर्म संसद सनातन बोर्ड के मुद्दे पर बुलाई गई। साधु-संतों की सर्वसम्मति से इस धर्म संसद में सनातन बोर्ड के गठन का प्रस्ताव पास हुआ। अब इसे हिंदू अधिनियम 2025 के नाम से जाना जाएगा। चलिए जानते हैं कि क्या होंगे सनातन बोर्ड के काम?

क्या है धर्म संसद में बड़ा फैसला (Maha Kumbh 2025 Dharm Sansad)

धर्म संसद की बैठक में बड़ा फैसला हुआ। सभी धर्माचार्यों ने सनातन बोर्ड के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए और फिर इसे सर्वसम्मति से पारित किया। साथ ही यह भी तय किया गया कि सनातन बोर्ड को हिंदू अधिनियम 2025 के नाम से जाना जाएगा। सनातन हिंदू बोर्ड एक स्वतंत्र निकाय के रूप में स्थापित होगा।

11 सदस्यों के अध्यक्ष मंडल का भी होगा गठन (Maha Kumbh 2025 Dharm Sansad)

कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर के शांति सेवा शिविर में आयोजित सनातन धर्म संसद में यह भी फैसला लिया गया कि 11 सदस्यों के अध्यक्ष मंडल का गठन होगा। चारों संप्रदायों के प्रमुख जगतगुरु होंगे। तीन सदस्य सनातनी अखाड़ों के प्रमुख होंगे। ये तीन सदस्य प्रमुख संत, कथावाचक और धर्माचार्य होंगे। संरक्षक मंडल में एक सदस्य नियुक्त किया जाएगा।

क्या होगा सनातन बोर्ड के काम (Maha Kumbh 2025 Dharm Sansad)

मठ-मंदिरों को सरकार से मुक्त कराना।

मठ-मंदिरों में गौशाला और गुरुकुल की स्थापना।

मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति।

सनातन धर्म से जुड़े गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता।

लव जिहाद और धर्मांतरण को रोकने के लिए काम।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News