हाईटेशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

Khabarwala24 News Garhmukteshwar : नगर के ठंडी सड़क पर स्थित जंगल में सहजन के पेड़ से फली तोड़ रहे युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त कराकर परिजन को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Garhmukteshwar : नगर के ठंडी सड़क पर स्थित जंगल में सहजन के पेड़ से फली तोड़ रहे युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त कराकर परिजन को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पेड़ पर सहजन की फली तोड़ने के लिए चढ़ा था

गांव बदरखा निवासी राम रतन सिंह का पुत्र राम सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। शुक्रवार की सुबह को वह गांव से नगर के ठंडी सड़क पर जंगल में खड़े सहजन के पेड़ से फली तोड़ने के लिए चढ़ गया। इस दौरान फली को तोड़ते हुए उसका हाथ पेड़ के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन बिजली की लाइन की छू गया। लाइन से हाथ छूने से उसको करंट लग गया और वह बुरी तरह से झुलस कर पेड़ से नीचे गिर गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजन का रो रोकर हुआ बुरा हाल

पुलिस ने दुर्घटना की सूचना मृतक के परिजन को दी तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। राम सिंह का शव देख उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Add1
Add1

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

Sda
Sda

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News