योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें:डीएम

खबरwala 24 न्यूज हापुड़: जिलाधिकारी (डीएम) मेधा रूपम व मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जिले में संचालित योजनाओं में समय के सापेक्ष प्रगति तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता का विशेष […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala 24 न्यूज हापुड़: जिलाधिकारी (डीएम) मेधा रूपम व मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जिले में संचालित योजनाओं में समय के सापेक्ष प्रगति तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित आरईएस के अधिशासी अभियंता को स्पष्टीकरण जारी किया है।

विकास भवन के सभागार में आयोजित बैठक में खाद एवं रसद, मत्स्य, उद्यान एवं खाद्य प्रसस्ककरण, समाज कल्याण, दिव्यांग कल्याण, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभागों के कार्यो में प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी (डीएम) ने प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए ।

उन्होंने समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेशन आदि की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने विभागीय समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने विभाग में संचालित योजनाओं में समय के सापेक्ष प्रगति तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

सहायक श्रम आयुक्त द्वारा श्रमिकों के कम पंजीयन की प्रगति पर जिलाधिकारी ने चिंता व्यक्त कर आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने असौडा के खेल मैदान के विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की और जिला पंचायत के सहायक अभियंता को कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। l

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विनायक शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक पी के उपाध्याय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभिषेक सरोज, जिला उद्यान अधिकारी , जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता, पीओ डूडा इला प्रकाश सहित अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News