बर्तन व्यापारी के यहां एसआइबी का छापा, छापे से व्यापारियों में आक्रोश, बंद किया बर्तन बाजार

Khabarwala24NewsHapur : गाजियाबाद से आई विशेष अनुसंधान शाखा (एसआइबी) की टीम ने पुलिस बल के साथ शनिवार को मेरठ रोड स्थित आलोक में व्यापारी के घर और धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में उसकी बर्तन फैक्ट्री पर छापा मारा। छापे के बाद स्थानीय व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बर्तन व्यापारियों ने कार्रवाई से आक्रोशित होकर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NewsHapur : गाजियाबाद से आई विशेष अनुसंधान शाखा (एसआइबी) की टीम ने पुलिस बल के साथ शनिवार को मेरठ रोड स्थित आलोक में व्यापारी के घर और धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में उसकी बर्तन फैक्ट्री पर छापा मारा। छापे के बाद स्थानीय व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बर्तन व्यापारियों ने कार्रवाई से आक्रोशित होकर हंगामा करते हुए बाजार बंद कर दिया। उधर, दोनों स्थानों पर टीम के सदस्य दस्तावेज खंगालने में जुटे रहे।

कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित आलोक में रहने वाले संजीव जैन बर्तन व्यापारी हैं। जिला मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र स्थित धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में व्यापारी की बर्तन फैक्ट्री है। शनिवार दोपहर गाजियाबाद की एसआइबी में ज्वाइंट कमिश्नर जिलाजीत और डिप्टी कमिश्नर बीके दीपांकर की अगुवाई में 20 सदस्य टीम गाड़ियों में सवार होकर अधिकारी व्यापारी के घर व फैक्ट्री में पहुंची। टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी मौजूद थी। टीम के सदस्यों और पुलिस ने व्यापारी के घर और फैक्ट्री को कब्जे में ले लिया।

छापा लगते ही मचा अफरा तफरी का माहौल

छापे की जानकारी पर स्थानीय व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टीम ने फैक्ट्री के मालिक को मौके पर बुलाकर दस्तावेज कब्जे में लिए और जांच शुरू कर दी है। असिस्टेंट कमिश्नर गौरव राजपूत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि पिछले कुछ वर्षों से खरीद-फरोख्त में बिलों के माध्यम से टैक्स चोरी करना सामने आया है। फैक्ट्री जीएसटी के दस्तावेजों में घोषित नहीं है। फर्म के द्वारा अत्याधिक मात्रा रिफंड क्लेम किया गया है। काफी दिनों से टीम के सदस्य व्यापारी पर निगाह जमाए हुए थे। छानबीन चल रही है। इसके बाद ही टैक्स चोरी की सही जानकारी हो सकेगी।

- Advertisement -

Utensils factory where sib raided

बाजार बंद कर जताया रोष

छापामार कार्रवाई से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने बर्तन बाजार की सभी दुकानों को बंद कर दिया। काफी संख्या में व्यापारी एकत्र होकर बर्तन व्यापारी की फैक्ट्री पर पहुंचे और उत्पीड़न का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। व्यापारियों और टीम के सदस्यों के बीच नोंकझोक भी हुई। अधिकारियों और पुलिस ने व्यापारी को समझाने का प्रयास किया। जिसके बाद व्यापारी शांत हुए। पूरे दिन बर्तन बाजार बंद रहने से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

Add1
Add1

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

Sda
Sda

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News