SDM Transfer: संतोष उपाध्याय बने धौलाना एसडीएम, अंकित कुमार वर्मा बने एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर

Khabarwala24 NewsHapur SDM Transfer : जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने एसडीएम के कार्य क्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। संतोष उपाध्याय को एसडीएम धौलाना, अंकित कुमार वर्मा को एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर बनाया गया है। पिछले दिनों शासन ने एसडीएम धौलाना दिग्विजय सिंह का तबादला श्रावास्ती और एसडीएम सदर सुनीता सिंह का तबादला कानपुर कर दिया था। जबकि […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 NewsHapur SDM Transfer : जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने एसडीएम के कार्य क्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। संतोष उपाध्याय को एसडीएम धौलाना, अंकित कुमार वर्मा को एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर बनाया गया है।

पिछले दिनों शासन ने एसडीएम धौलाना दिग्विजय सिंह का तबादला श्रावास्ती और एसडीएम सदर सुनीता सिंह का तबादला कानपुर कर दिया था। जबकि जनपद में संतोष उपाध्याय और शुभम श्रीवास्तव की तैनाती कर दी थी। रविवार को जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर विवेक यादव को डिप्टी कलेक्टर कलेक्ट्रेट, डिप्टी से डिप्टी कलेक्टर अंकित कुमार वर्मा को एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर, प्रहलाद सिंह को अपर उप जिलाधिकारी/अपर उप जिला मजिस्ट्रेट / डिप्टी कलेक्टर से उपजिलाधिकारी न्यायिक तहसील हापुड़ के साथ साथ अपर उपजिलाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं शुभम श्रीवास्तव को डिप्टी कलेक्टर से उप जिलाधिकारी न्यायिक तहसील गढ़मुक्तेश्वर। संतोष उपाध्याय को एसडीएम धौलाना और एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर विवेक यादव को कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News