कांग्रेस की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य बने नरेश भाटी

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़ : कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से कांग्रेस नेताओं को पीसीसी (प्रदेश कार्य समिति सदस्य) की जिम्मेदारी दी हैं। इसमें शहर के रहने वाले नरेश कुमार भाटी को पीसीसी सदस्य के पद पर नियुक्त किया गया हैं। नरेश कुमार भाटी को पीसीसी सदस्य बनाए जाने पर कांग्रेस जनों […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़ : कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से कांग्रेस नेताओं को पीसीसी (प्रदेश कार्य समिति सदस्य) की जिम्मेदारी दी हैं। इसमें शहर के रहने वाले नरेश कुमार भाटी को पीसीसी सदस्य के पद पर नियुक्त किया गया हैं। नरेश कुमार भाटी को पीसीसी सदस्य बनाए जाने पर कांग्रेस जनों में खुशी का माहौल हैं।

नरेश कुमार भाटी कांग्रेस कमेटी में जिलाध्यक्ष अनुसुचित जाति विभाग हापुड़ के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले नरेश कुमार भाटी ने 3 जनवरी को गाजियाबाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर पदयात्रा में साथ चले थे। पीसीसी के नवनियुक्त सदस्य नरेश कुमार भाटी ने इस जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, एआईसीसी सदस्य/ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रदीप नरवाल, प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी आलोक प्रसाद पासी, योगी जाटव, कमेश रत्न, का आभार व्यक्त किया हैं । उन्हें विश्वास दिलाया हैं कि वे शीर्ष आलाकमान द्वारा मिली इस जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करेंगे और कांग्रेस को मजबूत बनाकर 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का विजय पताका फहराएंगे।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनुसूचित जाति विभाग सविता गौतम, जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, निखल वत्स , दीपक मोगे, सुरेंद्र सिंह, सुखपाल गौतम, मदन वर्मा, लोकेश कुमार, जस्सा सिंह, आदि लोगों ने नवनियुक्त पीसीसी सदस्य नरेश कुमार भाटी को बधाई दी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News