Khabarwala 24 News Hapur: Jagdeep Dhankhar Mimicry भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देश के उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति जगदीप धनखड़ का विपक्षियों द्वारा किए गए अपमान के विरोध में एचपीडीए चौराहा पर कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान जोरदार नारेबाजी की गई।
भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि जाट किसान परिवार में जन्में और राजस्थान के गौरव, देश के महामहिम उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति जगदीप धनखड का घमंडिया नेताओं ने जिस तरह उपहास किया, वो सिर्फ एक व्यक्ति या पद नही बल्कि भारतीय संविधान के अपमान की पराकाष्ठा है। इस अमर्यादित व्यवहार से पूरी संसद की गरिमा भंग हुई है। कल्याण बनर्जी द्वारा संसद भवन परिसर के अंदर ही राज्य सभा के सभापति का अपमानजनक नकल करना, घमंडिया गठबंधन के सांसदों द्वारा ठहाके लगा कर सार्वजानिक मजाक उडाना और एक नामदार युवराज द्वारा उसका वीडियो बनाना, उस पर हंसना- ये सब दिखाता है कि INDIA लोगों की मानसिकता किस स्तर पर आ गई है।

माफी मांगने के बजाए मुद्दे को भटका रहे (Jagdeep Dhankhar Mimicry)
तोमर ने कहा कि विपक्ष की यह हरकत दिखाती है कि आखिर क्यों वे सस्पेंडेड हैं। एक तरह से घमंडिया गठबंधन के सासंद अपने सस्पेंशन को जस्टिफाई ही कर रहे हैं।
विपक्ष के व्यवहार से लगता है कि उन्होनें विपक्ष में ही रहने का पक्का मन बना लिया है। उनके चाल, चरित्र और सोच ये यही झलकता है। अगर उनका यही हाल रहा तो विपक्ष आज जहां है, अगले चुनाव में वहां से भी पीछे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्या जगदीप धनखड का अपमान कांग्रेस और इंडी नेताओं ने क्या इसलिए किया कि वह बड़े परिवार से नहीं आते, क्या इसलिए किया कि वे एक साधारण जाट समाज से आते हैं? क्या इसलिए किया कि वे महज एक किसान के बेटे हैं? और अगर ऐसा नहीं है तो क्यों राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अधीर रंजन चौधरी और खुद कल्याण बनर्जी माफी मांगने के बजाए मुद्दे को भटका रहे हैं।
ओबीसी के खिलाफ कांग्रेस की नफरत जगजाहिर (Jagdeep Dhankhar Mimicry)
तोमर ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खड़गे कह रहे हैं कि सदन में जाति की बात नहीं करनी चाहिए, जबकि राहुल गांधी स्वयं सदन में जाति की राजनीति करते हुए लंबा लंबा स्पीच देते हैं।ओबीसी समाज के खिलाफ कांग्रेस की नफरत जगजाहिर है। विपक्षी नेताओं द्वारा संवैधानिक पद का अपमान पहली बार नहीं किया गया है। जब एक आदिवासी परिवार से निकली बेटी राष्ट्रपति पद पर प्रतिष्ठित हुई थी, तब भी काग्रेस और घमंडिया गठबंधन के नेताओं ने उनका अपमान किया था। 20 वर्षों से यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अपमान कर रहे हैं।

विपक्षी अपनी हार की हताशा दिखा रहे (Jagdeep Dhankhar Mimicry)
जिलाध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष के नेताओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इससे देश की वैश्विक छवि पर असर पड़ता है, लेकिन यह दुर्भाग्य है कि विपक्षी नेता राष्ट्र की गरिमा और छवि को छलनी का काम कर रहे हैं। संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों का अपमान करके विपक्षी गठबंधन अपने हार की हताशा को दिखा रहे हैं। वह किसी व्यक्ति या दल का नहीं बल्कि देश का अपमान कर रहे हैं।
यह रहे मौजूद (Jagdeep Dhankhar Mimicry)
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, जिला महामंत्री श्यामेंद्र त्यागी, सुभाष प्रधान, राजीव सिरोही, दीपक भाटी, अलका निम, विनीत दीवान, मनोरमा रघुवंशी, मनोज वाल्मीकि, प्रशांत त्यागी, राजेश अधाना, डा.पायल गुप्ता, नत्थू प्रधान, मुदित गोयल, मंजीत सिंह, प्रमोद जिंदल, जयभगवान शर्मा, संजीव शर्मा, अनिरुद्ध कस्तला, शैलेंद्र रणावत, सुयष वशिष्ठ आदि मौजूद थे।





