HPDA एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 29700 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

Khabarwala 24 News Hapur: HPDA हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वारा अवैध निर्माणों/अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देशों के अनुपालन में आज बुधवार को हापुड़ विकास क्षेत्र में हापुड़ में एचपीडीए के सचिव / सक्षम अधिकारी सीपी त्रिपाठी के दिशा निर्देशन में सात स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: HPDA हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वारा अवैध निर्माणों/अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देशों के अनुपालन में आज बुधवार को हापुड़ विकास क्षेत्र में हापुड़ में एचपीडीए के सचिव / सक्षम अधिकारी सीपी त्रिपाठी के दिशा निर्देशन में सात स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में अफरा तफरी मची रही।

Hpda एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 29700 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

यहां की गई कार्रवाई (HPDA)

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए)टीम ने चौधरी ताराचंद डिग्री कालेज के पास मंसूरपुर रोड पर शेर सिंह, नंद किशोर की 4200 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग, ग्राम मंसूरपुर में राजकुमार, पंकज त्यागी की 5000 वर्ग मीटर, वसीम रिजवी, गुड्डू खान की 4000 वर्ग मीटर, देवी सिंह, नरेंद्र, सतेंद्र, शशि कौर की 5000 वर्ग मीटर, देवी सिंह की 4000 वर्ग मीटर, पुष्पेंद्र, दिनेश, शिवकुमार, देवी सिंह की 1500 वर्गी मीटर, अमित त्यागी, मंजू त्यागी 6000 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। सभी का मानचित्र स्वीकृत नहीं था।

टीम में यह रहे शामिल (HPDA)

अभियान में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता जितेंद्र नाथ दूबे एवं प्राधिकरण का सचल दस्ता शामिल था।

Hpda एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 29700 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

एचपीडीए के सचिव ने दी चेतावनी (HPDA)

हापुड-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के सचिव सीपी त्रिपाठी द्वारा अवैध निर्माणकर्ताओ को पुनः चेतावनी दी जाती है कि वह अवैध निर्माण को तत्काल रोककर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही विकास/निर्माण करें, अन्यथा प्राधिकरण द्वारा सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करने के साथ-साथ ऐसे अवैध निर्माणकर्ताओ / विकासकर्ताओ के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News