Hapur हापुड़ से बड़ी खबर, पत्नी की गर्दन काटकर की हत्या, हत्यारोपी पति फरार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुक्तेश्वर में पति ने धारदार हथियार से पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी । हत्यारोपी पति मौके से फरार हो गया। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ मौके पर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुक्तेश्वर में पति ने धारदार हथियार से पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी । हत्यारोपी पति मौके से फरार हो गया। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह को ग्राम मुक्तेश्वर निवासी रमेश और उसकी पत्नी संगीता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि रमेश ने पत्नी संगीता के गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्याकांड के बाद आरोपी पति फरार हो गया। हत्याकांड की सूचना मिलते ही गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और हत्याकांड के संबंध में पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस (Hapur)

हत्याकांड की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा, थाना प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी की। बताया गया कि मृतका के चार बच्चे लवी 16 वर्षीय लवी, 11 वर्षीय छवि, आठ वर्षीय पुत्र वंश और दो वर्षीय पुत्र हर्ष है। दोनों पुत्रियां स्कूल गई थी। घटना के समय रमेश के पिता खेत पर गन्ने छिलने गए थे जबकि उसकी मां विमला घर पर थी जो सही से देख नहीं पाती है और सुन भी नहीं पाती है।

हत्यारोपी की तलाश में जुटी पुलिस (Hapur)

अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति पत्नी के बीच विवाद का मामला फिलहाल सामने आया है। जल्द ही हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Add
Add

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News