Hapur में नाले में मिला व्यक्ति, अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड पर सोमवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। एचपीडीए के सामने एक नाले में एक व्यक्ति पड़ा मिला, जिसे पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला। व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड पर सोमवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। एचपीडीए के सामने एक नाले में एक व्यक्ति पड़ा मिला, जिसे पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला। व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मेरठ के रशीदनगर निवासी सरफराज के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Hapur पुलिस मौके पर पहुंची

सोमवार सुबह हापुड़ के दिल्ली रोड पर एचपीडीए के सामने एक नाले में एक व्यक्ति के पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। टीपी नगर चौकी प्रभारी मनोज सहरावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से व्यक्ति को नाले से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में पता चला कि व्यक्ति की सांसें चल रही थीं। पुलिस ने उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान मेरठ के मोहल्ला रशीदनगर, लिसाड़ीगेट निवासी सरफराज के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक की पत्नी और ससुराल पक्ष को घटना की सूचना दी।

क्या बोली पत्नी

मृतक सरफराज की पत्नी परवीन, जो Hapur के गांव अच्छेजा में रहती हैं, ने बताया कि उनका निकाह सरफराज के साथ हुआ था। सरफराज शराब का अत्यधिक सेवन करता था, जिसके कारण वह पिछले 12 साल से अपने तीन बच्चों के साथ मायके में रह रही थीं। परवीन ने कहा, “सोमवार सुबह सरफराज मेरठ से मुझे और बच्चों से मिलने अच्छेजा आए थे। दोपहर करीब 12:15 बजे वह हमसे मिलकर चले गए। इसके बाद पुलिस से सूचना मिली कि वह नाले में पड़े मिले।”परवीन और उनके बच्चों का सरफराज की मौत के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार और गांव में शोक की लहर है।

पुलिस की कार्रवाई

Hapur कोतवाली की टीपी नगर चौकी प्रभारी मनोज सहरावत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरफराज को नाले से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया, “प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सरफराज शराब का आदी था। उसकी मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। हम विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रहे हैं।”

Add
Add

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News