CLOSE

Hapur बाबूगढ़ में आपसी विवाद में गोलीबारी, युवक गंभीर रूप से घायल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छपकौली में शुक्रवार रात आपसी विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ के एक अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। सीओ सिटी ने घटनास्थल का दौरा कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात ग्राम छपकौली में पंकज, मोनू उर्फ ढिल्लन और मयंक के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने पंकज पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल पंकज को तत्काल नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया।

सीओ सिटी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू की। सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि गोली पंकज के कंधे में लगी है। विवाद के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-