CLOSE

Hapur News दहेज के लिए विवाहिता पर अत्याचार, हत्या के प्रयास का आरोप

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ जिले के थाना पिलखुवा क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है। अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये और एक कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष द्वारा विवाहिता को प्रताड़ित करने और गला दबाकर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगा है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

पीड़िता फरीन, निवासी मोहल्ला कृष्णगंज नई आबादी, थाना पिलखुवा, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका निकाह 6 अप्रैल 2019 को गौतमबुद्धनगर जिले के दादरी क्षेत्र की नई आबादी निवासी खालिद उर्फ साजिम से हुआ था। आरोप है कि निकाह में उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य से अधिक करीब दस लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन इसके बावजूद पति खालिद उर्फ साजिम, ससुर ननवा, सास शकीला, ननद सितारा और देवर साजिद व आबिद अतिरिक्त पांच लाख रुपये और एक कार की मांग करते रहे।

मारपीट और जान से मारने की कोशिश के आरोप (Hapur News)

पीड़िता का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसके साथ लगातार गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया। कई बार उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया गया। उसने बताया कि प्रताड़ना से तंग आकर उसने अपने परिवार को पूरी घटना से अवगत कराया।

- Advertisement -

समझौते के बाद भी नहीं थमा विवाद (Hapur News)

फरीन के अनुसार, 18 जुलाई 2024 को उसके पिता ससुराल पक्ष को समझाने के लिए दादरी पहुंचे थे। आरोप है कि वहां उनके सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। इस संबंध में दादरी थाने में शिकायत भी दी गई थी, लेकिन आरोपियों ने भविष्य में सुधार का आश्वासन देकर मामला शांत करा लिया।

इसके बाद करीब 13 महीने तक पीड़िता को उसके चार वर्षीय पुत्र के साथ पिलखुवा स्थित मायके में छोड़ दिया गया। बाद में लिखित समझौते के आधार पर उसे दादरी में किराए के मकान में रखा गया। वहां भी उसके चरित्र पर संदेह जताते हुए षड्यंत्र रचने के आरोप लगाए गए और उत्पीड़न जारी रहा।

मायके में घुसकर हमला करने का आरोप (Hapur News)

पीड़िता ने आरोप लगाया कि 8 फरवरी 2026 को पति और दोनों देवर पिलखुवा स्थित उसके मायके पहुंचे और घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान पति ने चुन्नी से गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। परिजनों के शोर मचाने पर आरोपी बाइक से फरार हो गए।

- Advertisement -

मामले में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह से शिकायत की। उनके निर्देश पर महिला थाना में आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दहेज प्रताड़ना पर सख्ती की जरूरत (Hapur News)

यह मामला दहेज प्रथा की गंभीरता और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े सवालों को फिर सामने लाता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दहेज उत्पीड़न के मामलों में शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है और पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-