Hapur News डॉक्टर विवाहिता ने पति समेत 12 पर लगाए गंभीर आरोप

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की डॉक्टर विवाहिता ने अपने पति, सास-ससुर समेत 12 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, अवैध संबंध, दुष्कर्म के प्रयास और गर्भपात कराने की साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में एसपी के आदेश पर बाबूगढ़ पुलिस ने सभी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की डॉक्टर विवाहिता ने अपने पति, सास-ससुर समेत 12 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, अवैध संबंध, दुष्कर्म के प्रयास और गर्भपात कराने की साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में एसपी के आदेश पर बाबूगढ़ पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 9 जुलाई 2022 को दिल्ली के पश्चिमी ज्योतिनगर, शाहदरा निवासी एक डॉक्टर से हुआ था। शादी में उसके पिता ने लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए थे। विवाह के कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसके पति के पहले से ही एक युवती से अवैध संबंध थे। जब उसने इसका विरोध किया तो पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की।

फ्लैट की मांग को लेकर प्रताड़ना (Hapur News)

विवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज में दिल्ली में एक अतिरिक्त फ्लैट की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उसने आरोप लगाया कि ससुर, देवर और अन्य परिजनों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और कई बार मारपीट की।

दुष्कर्म के प्रयास का आरोप (Hapur News)

पीड़िता के अनुसार 15 जनवरी 2024 को दिल्ली स्थित आवास पर आरोपियों में से दो लोगों ने उसे कमरे में अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध और शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी गई। विवाहिता का कहना है कि उसने घटना की जानकारी अपने पति को दी, लेकिन उसने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

गर्भावस्था में भी उत्पीड़न (Hapur News)

पीड़िता ने बताया कि बाद में वह अपने पति के साथ हरियाणा के जींद में रहने लगी, लेकिन वहां भी प्रताड़ना जारी रही। गर्भावस्था के दौरान उसे जबरन दवाइयां देकर गर्भपात कराने की कोशिश की गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद मायके पक्ष ने उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उसकी और गर्भस्थ शिशु की जान बच सकी।

बेटी के जन्म के बाद अपनाने से इनकार (Hapur News)

5 दिसंबर 2024 को विवाहिता ने एक पुत्री को जन्म दिया। आरोप है कि बेटी के जन्म से ससुराल पक्ष खुश नहीं हुआ और अस्पताल से ही लौट गया। तब से उन्होंने मां-बेटी की कोई जिम्मेदारी नहीं ली। 18 जून 2025 को आरोप है कि आरोपी उसके मायके पहुंचे और फिर से फ्लैट की मांग दोहराई। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई।

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur News)

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की निष्पक्ष जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News