Hapur News हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में साल्वर कांड, तीन पेपर चचेरे भाई ने दिए

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ जिले में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के दौरान साल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र स्थित एसएसके इंटर में बने परीक्षा केंद्र पर यह खुलासा हुआ, जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।घटना 25 फरवरी 2026 की है। प्रथम पाली में विज्ञान विषय […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ जिले में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के दौरान साल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र स्थित एसएसके इंटर में बने परीक्षा केंद्र पर यह खुलासा हुआ, जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।घटना 25 फरवरी 2026 की है। प्रथम पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी के हस्ताक्षरों पर संदेह हुआ। जब उपस्थिति पत्रक पर किए गए हस्ताक्षरों का मिलान पूर्व की तीन परीक्षाओं से किया गया तो बड़ा अंतर सामने आया। जांच में पता चला कि 18 फरवरी हिंदी, 20 फरवरी सामाजिक विज्ञान और 23 फरवरी अंग्रेजी की परीक्षाएं असली छात्र की जगह उसके चचेरे भाई ने दी थीं।

हस्ताक्षर मिलान से खुला राज (Hapur News)

केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य प्रभुदयाल जयंत के अनुसार, कक्ष संख्या दो में तैनात कक्ष निरीक्षकों ने पिलखुवा के कस्तला कासमाबाद स्थित महावीर जैन इंटर कालेज के छात्र आयुष पुत्र सत्यवीर के हस्ताक्षरों का मिलान किया।
25 फरवरी को विज्ञान परीक्षा के दौरान किए गए हस्ताक्षर पूर्व तिथियों के हस्ताक्षरों से अलग पाए गए। संदेह होने पर छात्र को तत्काल केंद्र व्यवस्थापक के सामने प्रस्तुत किया गया। स्टेटिक मजिस्ट्रेट और बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की मौजूदगी में पूछताछ हुई, जिसमें छात्र ने सच्चाई स्वीकार कर ली।

- Advertisement -

पूछताछ में कबूला जुर्म (Hapur News)

पूछताछ के दौरान आयुष ने बताया कि वह पढ़ाई में कमजोर है। इसलिए 18, 20 और 23 फरवरी की परीक्षाएं उसके चचेरे भाई रमन पुत्र वीर सिंह ने दी थीं। उसके पिता सत्यवीर ही रमन को परीक्षा केंद्र तक लाते और वापस ले जाते थे।
25 फरवरी को रमन की तबीयत खराब होने के कारण आयुष स्वयं परीक्षा देने पहुंचा। हस्ताक्षरों में अंतर पकड़ में आते ही पूरा मामला उजागर हो गया। इस खुलासे के बाद परीक्षा केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

लापरवाही भी आई सामने (Hapur News)

जिन तिथियों पर साल्वर ने परीक्षा दी, उन दिनों तैनात कक्ष निरीक्षकों ने प्रवेश पत्र का सही ढंग से मिलान न कर पाने की बात स्वीकार की। हालांकि उन्होंने किसी प्रकार के प्रलोभन से इंकार किया और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का आश्वासन दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर रमन पुत्र वीर सिंह और परीक्षार्थी के पिता सत्यवीर के खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप (Hapur News)

बोर्ड परीक्षा में साल्वर बैठाने की पुष्टि होने के बाद शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया है। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी और सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए सत्यापन प्रक्रिया को और मजबूत किया जाएगा।
यह मामला बोर्ड परीक्षाओं की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। हस्ताक्षर मिलान जैसी सामान्य प्रक्रिया से इतनी बड़ी गड़बड़ी का खुलासा होना सिस्टम की कमजोर कड़ी को उजागर करता है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News