Hapur यूपी पुलिस में भर्ती के लिए लगाया फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का प्रमाण पत्र, जांच में पकड़ा गया, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Khabarwala 24 News Hapur : Hapur यूपी के जनपद हापुड़ में यूपी पुलिस भर्ती में आरक्षण का लाभ लेने के लिए बुलंदशहर के एक अभ्यर्थी ने फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का प्रमाण पत्र अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ लगा दिए। प्रमाण पत्र का सत्यापन कराने के लिए बुलंदशहर जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई तो […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur : Hapur यूपी के जनपद हापुड़ में यूपी पुलिस भर्ती में आरक्षण का लाभ लेने के लिए बुलंदशहर के एक अभ्यर्थी ने फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का प्रमाण पत्र अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ लगा दिए। प्रमाण पत्र का सत्यापन कराने के लिए बुलंदशहर जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई तो फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हो गया। आरोपी अभ्यार्थी के खिलाफ नगर कोतवाली क्षेत्र के साइलो प्रथम चौकी प्रभारी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी साइलो प्रथम आशीष रस्तोगी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें बताया गया। कि बुलंदशहर जनपद के पहासू थाना क्षेत्र के मोहल्ला पठान टोला निवासी जावेद खान की मूल पत्रावली पर उपलब्ध स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित होने का प्रमाण पत्र लगाया गया था। जिसकी जांच बुलंदशहर के जिलाधिकारी कार्यालय से कराई गई थी।

जांच में पाया गया है कि स्वतंत्रता सेनानी का प्रमाण पत्र फर्जी है। बता दें कि ऐसा ही एक मामला पहले भी जांच में पकड़ में आया था। जिसमें हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव झंडा मुर्शदपुर निवासी महिला अभ्यर्थी शिखा चौधरी द्वारा लगाया गया कि स्वतंत्रता सेनानी का प्रमाण पत्र फर्जी निकाला था। आरोपी शिखा चौधरी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस (Hapur)

इस सबंध नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम साइलो चौकी प्रभारी की तहरीर पर आरोपी अभ्यर्थी जावेद खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Add
Add

Hapur
Hapur

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News