Hapur बाबूगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े, पांच युवक गंभीर रूप से घायल

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में पुराने हाईवे पर शिव ढाबा के पास शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने एक कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में पुराने हाईवे पर शिव ढाबा के पास शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने एक कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घायलों की स्थिति अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अतरपुरा निवासी वरुण, कुणाल, प्रथम, अपने दोस्त दिल्ली निवासी राहुल और मेरठ निवासी अन्नू के साथ बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक होटल में खाना खाने गए थे। ये सभी कार में सवार होकर होटल पहुंचे थे। रात में खाना खाने के बाद जब वे वापस लौट रहे थे, तभी पुराने हाईवे पर शिव ढाबा के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बाबूगढ़ थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय गुप्ता अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को गंभीर हालत में नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ के एक अस्पताल में रेफर कर दिया। मेरठ अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है, और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Hapur
Hapur

Add
Add

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News