Hapur कुश्ती प्रतियोगिता में मारी बाजी, जीती ट्राफी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur नोएडा में आयोजित अंडर-20 और अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में हापुड़ के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी व कुश्ती संघ के सचिव रामकुमार त्यागी के निर्देशन में उत्तर प्रदेश की महिला, पुरुष पहलवानों की टीम ने तीनों प्रतियोगिताओं में ट्राफी जीती। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बब्लू ने खिलाड़ियों को […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur नोएडा में आयोजित अंडर-20 और अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में हापुड़ के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी व कुश्ती संघ के सचिव रामकुमार त्यागी के निर्देशन में उत्तर प्रदेश की महिला, पुरुष पहलवानों की टीम ने तीनों प्रतियोगिताओं में ट्राफी जीती। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बब्लू ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

यूपी की टीम ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन (Hapur)

रामकुमार त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से पहलवानों ने प्रतिभाग किया। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी जीती। इस दौरान रामकुमार त्यागी ने भारतीय कुश्ती संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहलवानों की कमी नहीं है, सिर्फ उन्हें अच्छे प्लेटफार्म की जरूरत है। उन्होंने संजय सिंह से मिलकर उत्तर प्रदेश में कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए सुझाव रखे।

महिला पहलवानों ने भी किया शानदार प्रदर्शन (Hapur)

वहीं, उत्तर प्रदेश महिला कुश्ती टीम की मैनेजर स्नेह त्यागी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के अंडर-15 और 20 की महिला पहलवानों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष एसपी देशवाल, पूर्व सचिव वीएन प्रसूल, विनय कुमार शाही, सुरेश उपाध्याय, हापुड़ की बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अभिषेक त्यागी, पंकज त्यागी भी मौजूद रहे।

Hapur कुश्ती प्रतियोगिता में मारी बाजी, जीती ट्राफी Hapur कुश्ती प्रतियोगिता में मारी बाजी, जीती ट्राफी Hapur कुश्ती प्रतियोगिता में मारी बाजी, जीती ट्राफी Hapur कुश्ती प्रतियोगिता में मारी बाजी, जीती ट्राफी Hapur कुश्ती प्रतियोगिता में मारी बाजी, जीती ट्राफी Hapur कुश्ती प्रतियोगिता में मारी बाजी, जीती ट्राफी Hapur कुश्ती प्रतियोगिता में मारी बाजी, जीती ट्राफी

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News