CLOSE

Hapur पिंक स्कूटी रैली के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur लोकसभा चुनाव में मतदाता प्रतिशत बढ़ाने की उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में पिंक स्कूटी की मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा करके रवाना किया।

Hapur पिंक स्कूटी रैली के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक

इन मार्गों पर निकली रैली (Hapur)

इस मतदाता जागरूकता रैली में महिला शिक्षिकाओं, महिला पुलिस कर्मियों ने पिंक स्कूटी के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित किया। यह मतदाता जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट से आरंभ होकर के एस एस वी कॉलेज हापुड़ होते हुए तहसील चौराहे से नगर पालिका परिसर में समाप्त हुई।

- Advertisement -

Hapur पिंक स्कूटी रैली के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक

स्लोन और पोस्टर के माध्यम से किया जागरूक (Hapur)

पिंक स्कूटी मतदाता जागरूकता रैली महिला थाना प्रभारी अरुणा राय, माध्यमिक शिक्षा से डॉक्टर जया मिश्रा ने किया। मतदाता जागरूकता रैली में महिला शिक्षकों के द्वारा मतदाता जागरूकता संबंधी स्लोगन एवं पोस्टर के माध्यम से नगर क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस रैली में बेसिक शिक्षा विभाग की लगभग 200 शिक्षिकाएं, माध्यमिक शिक्षा की 100 शिक्षिकाएं तथा महिला पुलिस विभाग की लगभग 50 महिला पुलिस कर्मियों ने पिंक स्कूटी रैली में प्रतिभाग किया। नोडल अधिकारी स्वीप/ मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने भी पिंकी स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाई।

Hapur पिंक स्कूटी रैली के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक

- Advertisement -

यह रहे मौजूद (Hapur)

कार्यक्रम के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर शैलेंद्र कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर, डिप्टी कलेक्टर मनोज कुमार,महिला थाना प्रभारी अरुणा राय, रितु तोमर, पिंकी राजन, सर्वेश, रचना, रंजना यादव आदि मौजूद रहीं।

Hapur पिंक स्कूटी रैली के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक
उधर सीडीओ अभिषेक कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में स्काउट एवं गाइड के गाइड्स ने स्वीप-2024 के अंतर्गत मेरठ तिराहा पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। लोगों को अपने मत के अधिकार को भली-भांति समझाया और उन्होंने छात्र-छात्राओं के प्रयास की सराहना की। इस दौरान 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों से मतदान करने की शपथ दिलाई।

यह रहे मौजूद (Hapur)

इस मौके पर भारत स्काउट एवं गाइड संस्था हापुड़ की जिला सचिव पारुल त्यागी, संगठन आयुक्त प्रकाश शर्मा, नीता कौशिक, भारत भूषण शर्मा, संगीता रानी, नीति शर्मा, अंकिता कुमारी, पूजा गुप्ता, वंदना सिंह, मुकेश कुमार शर्मा, अंकित शर्मा, नवनीत सहगल आदि मौजूद रहे।

Hapur पिंक स्कूटी रैली के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक Hapur पिंक स्कूटी रैली के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक Hapur पिंक स्कूटी रैली के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक Hapur पिंक स्कूटी रैली के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक Hapur पिंक स्कूटी रैली के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक Hapur पिंक स्कूटी रैली के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-