कांवड़ यात्रा 2025: Hapur में QR कोड से वाहन पास, पुलिस ने की रूट डायवर्जन और सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था

Khabarwala 24 News Hapur: (Hapur)श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही दिल्ली, हरियाणा और आसपास के जिलों से कांवड़ियों का ब्रजघाट में गंगाजल लेने के लिए आने का सिलसिला जल्द शुरू हो गया है। इस दौरान हापुड़ पुलिस और प्रशासन यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए दिन-रात जुटा हुआ है। रूट डायवर्जन की […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: (Hapur)श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही दिल्ली, हरियाणा और आसपास के जिलों से कांवड़ियों का ब्रजघाट में गंगाजल लेने के लिए आने का सिलसिला जल्द शुरू हो गया है। इस दौरान हापुड़ पुलिस और प्रशासन यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए दिन-रात जुटा हुआ है।

रूट डायवर्जन की योजना लागू  होगी (Hapur)

कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए रूट डायवर्जन की योजना लागू की गई है, जिसके तहत शहर में केवल आवश्यक सामान वाले वाहनों को प्रवेश की अनुमति होगी। हापुड़ पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है, जिसमें वाहन चालक घर बैठे QR कोड या लिंक के जरिए वाहन पास प्राप्त कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया तेज और आसान होगी। यह बार कोड 12 जुलाई से 28 जुलाई तक शर्तों के साथ लागू रहेगा।

जानिए QR कोड के लिए क्या करना होगा (Hapur)

हापुड़ पुलिस के अनुसार, वाहन पास के लिए आवेदक को QR कोड स्कैन करने या दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद अपनी ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी। इसके बाद एक ऑनलाइन फॉर्म खुलेगा, जिसमें आवेदक को अपना नाम, मोबाइल नंबर, पता, वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, चालक का नाम, ड्राइविंग लाइसेंस नंबर, आधार नंबर, वाहन का प्रकार, लोड की गई सामग्री का विवरण, बिल या बिल्टी की फोटो, लोडिंग और अनलोडिंग का स्थान, पास की वैधता अवधि, व्हाट्सएप नंबर, और चालक का फोटो अपलोड करना होगा। यह पास केवल आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सामग्री ले जाने वाले वाहनों के लिए मान्य होगा ।

Hapur
Hapur

कांवड़ यात्रा के दौरान वाहन चालकों के लिए नियम ( Hapur)

Hapur पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान वाहन चालकों के लिए कड़े नियम लागू किए हैं। चालक को वाहन से संबंधित सभी दस्तावेज साथ रखने होंगे। ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य होगा। प्रेशर हॉर्न और अनावश्यक हॉर्न बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। चालकों को हेडलाइट चालू रखनी होगी, ओवरटेकिंग से बचना होगा, और रात में डिपर का उपयोग करना होगा।

मादक पदार्थों का सेवन सख्त वर्जित ( Hapur)

मादक पदार्थों का सेवन सख्त वर्जित है। प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन चलाने की अनुमति नहीं होगी, और रूट डायवर्जन का पालन अनिवार्य होगा। वाहन के विंडस्क्रीन पर वाहन का नाम चिपकाना होगा, और निर्धारित संख्या से अधिक यात्री नहीं बैठाए जा सकेंगे। किसी भी आपात स्थिति में निकटतम पुलिस स्टेशन को सूचित करना होगा। तेज ध्वनि वाले उपकरण या लाउडस्पीकर का उपयोग वर्जित है, और कांवड़ियों की भीड़ के आधार पर सावधानीपूर्वक ड्राइविंग जरूरी होगी। यदि सड़क बंद होती है, तो पास स्वतः रद्द माना जाएगा।

प्रशासन की सतर्कता

Hapur पुलिस ने पास जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए QR कोड आधारित सिस्टम शुरू किया है, ताकि आवश्यक सामान की आपूर्ति में कोई रुकावट न आए। पुलिस का कहना है कि इस प्रणाली से वाहन चालकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। यह पहल न केवल यातायात को सुगम बनाएगी, बल्कि कांवड़ियों की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करेगी।

Add
Add

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News