Hapur News: सलाई ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार वाहन ने दो होमगार्ड्स को रौंदा, एक की हालत बेहद गंभीर

Khabarwala24 Hapur News: हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में सलाई ओवर ब्रिज के पास शुक्रवार सुबह उस वक्त हादसा हो गया जब ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहे दो होमगार्ड्स को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। दोनों बाइक पर सवार थे। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 Hapur News: हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में सलाई ओवर ब्रिज के पास शुक्रवार सुबह उस वक्त हादसा हो गया जब ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहे दो होमगार्ड्स को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। दोनों बाइक पर सवार थे। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे।

टीकम सिंह की हालत सबसे गंभीर, दिल्ली एम्स में जिंदगी की जंग (Hapur News)

घायल होमगार्ड्स में हाफिजपुर थाने में तैनात टीकम सिंह (ग्राम मुबारिकपुर सलामतपुर, बाबूगढ़) की हालत सबसे ज्यादा खराब है। पहले हापुड़ अस्पताल लाए गए, फिर मेरठ और आखिर में डॉक्टरों ने दिल्ली के एम्स रेफर कर दिया। अभी वहां वेंटिलेटर पर हैं। दूसरे होमगार्ड महिपाल को भी चोटें आई हैं, लेकिन खतरे से बाहर हैं। महिपाल ही बाइक चला रहे थे।

भाई ने दी तहरीर, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा (Hapur News)

टीकम सिंह के भाई सुकेंद्र ने थाने में तहरीर दी कि दोनों ड्यूटी खत्म करके सुबह घर लौट रहे थे। अचानक पीछे से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी और भाग निकली। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सीसीटीवी खंगाले जा रहे, जल्द पकड़ा जाएगा आरोपी (Hapur News)

थाना प्रभारी पटनीश कुमार ने बताया कि सलाई ओवर ब्रिज और आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकलवाए जा रहे हैं। गाड़ी का नंबर और चालक जल्द पकड़ा जाएगा। हिट एंड रन का यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

लोगों का कहना है कि ओवर ब्रिज पर स्पीड ब्रेकर नहीं हैं और तेज रफ्तार वाहन रोजाना दुर्घटना का कारण बनते हैं। होमगार्ड्स की ड्यूटी करने के बाद इस तरह का हादसा होना सभी को दुखी कर रहा है। पुलिस से मांग की जा रही है कि आरोपी को सख्त सजा मिले।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News