Hapur कमलेश हत्याकांड के फरार दो हत्यारोपी गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur जनपद के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रिफ्यूजी कालोनी में हुए कमलेश हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नगदी, बैग, दस्तावेज और घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू बरामद किया गया है। क्या है पूरा मामला (Hapur) गढ़मुक्तेश्वर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur जनपद के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रिफ्यूजी कालोनी में हुए कमलेश हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नगदी, बैग, दस्तावेज और घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू बरामद किया गया है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के मोहल्ला रिफ्यूजी कालोनी में बृहस्पतिवार को चोरों ने महिला 55 वर्षीय कमलेश की की गला रेतकर हत्या कर दी थी। दरअसल महिला ने चोरी करते समय बदमाशों को देख लिया था। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी थी।

यह हैं पकड़े गए आरोपी (Hapur)

पुलिस ने बताया कि कमलेश हत्याकांड में फरार चल रहे सुरेश उर्फ सुक्खा पुत्र मदन जोगी निवासी जैन वाली गली उपाध्याय नगर कस्बा व थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ और जोशिल उर्फ शिवम पुत्र सुनील निवासी मौ० राजीव नगर थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया गया है।

यह किया बरामद (Hapur)

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 51,340 रुपये , 03 सफेद धातु के सिक्के, बैग, दस्तावेज एक अवैध चाकू (आलाकत्ल) बरामद किया गया।

दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में कर चुकी है गिरफ्तार

कमलेश हत्याकांड में पुलिस दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़ेगए आरोपियों में रितिक व हर्ष निवासीगण राजीव नगर थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ थे।

Hapur कमलेश हत्याकांड के फरार दो हत्यारोपी गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद Hapur कमलेश हत्याकांड के फरार दो हत्यारोपी गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद Hapur कमलेश हत्याकांड के फरार दो हत्यारोपी गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद Hapur कमलेश हत्याकांड के फरार दो हत्यारोपी गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद Hapur कमलेश हत्याकांड के फरार दो हत्यारोपी गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद Hapur कमलेश हत्याकांड के फरार दो हत्यारोपी गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News