हापुड़ में 10 लाख की टूटी टाइल्स लेकर ट्रक चालक फरार, गुजरात से आया था माल

हापुड़, 23 दिसंबर (Khabarwala24)। हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र में गढ़ रोड पर स्थित सिद्धबली मार्बल्स के गोदाम पर एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गुजरात के मोरवी से करीब 10.76 लाख रुपये की विट्रिफाइड टाइल्स लेकर आया ट्रक चालक माल उतारते समय टाइल्स टूटी हुई निकलीं तो मौके से ट्रक समेत फरार […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

हापुड़, 23 दिसंबर (Khabarwala24)। हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र में गढ़ रोड पर स्थित सिद्धबली मार्बल्स के गोदाम पर एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गुजरात के मोरवी से करीब 10.76 लाख रुपये की विट्रिफाइड टाइल्स लेकर आया ट्रक चालक माल उतारते समय टाइल्स टूटी हुई निकलीं तो मौके से ट्रक समेत फरार हो गया। कारोबारी के सेल्स पर्सन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ट्रक नंबर के आधार पर चालक की तलाश कर रही है।

क्या हुआ पूरा मामला?

सिद्धबली मार्बल्स के सेल्स पर्सन आकाश गर्ग ने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर को उन्होंने गुजरात की कंपनी कमांडर विट्रिफाइड प्राइवेट लिमिटेड, मोरवी से दो अलग-अलग ऑर्डर नंबर 863644 और 212473 के तहत 732 बॉक्स टाइल्स खरीदी थीं। ये माल ट्रक में लादकर हापुड़ भेजा गया था।

रास्ते में 10 अक्टूबर को राजस्थान के थाना मोकपुरा क्षेत्र में ट्रक का एक्सीडेंट हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर क्षतिग्रस्त ट्रक से माल निकालकर दूसरे ट्रक में लादा गया। नया ट्रक 26 अक्टूबर को लोड हुआ और 3 नवंबर को हापुड़ पहुंचा।

माल उतरते समय हुआ खुलासा

जब गोदाम पर माल की अनलोडिंग शुरू हुई और बॉक्स खोले गए तो सभी टाइल्स टूटी हुई मिलीं। आकाश गर्ग ने जैसे ही चालक से इस बारे में बात की, चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। काफी तलाश के बावजूद न चालक का पता चला और न ही माल का कोई हिस्सा बरामद हुआ।

पुलिस क्या कह रही है?

देहात थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा और माल बरामद कर लिया जाएगा।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News