Hapur बाबूगढ़ में तीन वाहनों की हुई भिड़त, आठ घायल

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बछलौता फ्लाई ओवर के पास रविवार सुबह को दो कार और एक बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में वाहनों पर सवार आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्या […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बछलौता फ्लाई ओवर के पास रविवार सुबह को दो कार और एक बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में वाहनों पर सवार आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार जनपद सुल्तानपुर निवासी रिजवान ईको वैन में सीतापुर से यात्रियों को लेकर अंबाला जा रहा था। जैसे ही वह बछलौता फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो कार का टायर पंचर हो गया। वह टायर बदलने लगा और यात्री बाहर खड़े हो गए। गंगा दशहरा होने के कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक थी। इसी दौरान एक कैंटर की साइड लगने से बाइक ईको कार से जा भिड़ी।

इसी दौरान एक अन्य कार भी अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। टक्कर लगने से ईको कार गड्ढे में जा गिरी। सड़क हादसे की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कों गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

यह हैं घायल (Hapur)

इस हादसे में इको कार सवार जनपद सुलतानपुर के थाना सदर क्षेत्र निवासी कल्लु, मनीष, अंकित, अर्जुन (10 वर्ष), देवा, नन्हीं देवी ,बाइक सवार बाराबंकी निवासी सौरभ मिश्रा, बागपत के गांव ढोला निवासी अंशुल व जनपद सुलतानपुर निवासी उपेंद्र घायल हो गए। बताया गया कि उपेंद्र गाजियाबाद एयरटेल कंपनी में काम करते हैं। बाइक सवार गंगा स्नान कर लौट रहे थे।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी (Hapur)

वहीं थानाध्यक्ष बाबूगढ़ विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Hapur बाबूगढ़ में तीन वाहनों की हुई भिड़त, आठ घायल Hapur बाबूगढ़ में तीन वाहनों की हुई भिड़त, आठ घायल Hapur बाबूगढ़ में तीन वाहनों की हुई भिड़त, आठ घायल Hapur बाबूगढ़ में तीन वाहनों की हुई भिड़त, आठ घायल Hapur बाबूगढ़ में तीन वाहनों की हुई भिड़त, आठ घायल Hapur बाबूगढ़ में तीन वाहनों की हुई भिड़त, आठ घायल Hapur बाबूगढ़ में तीन वाहनों की हुई भिड़त, आठ घायल Hapur बाबूगढ़ में तीन वाहनों की हुई भिड़त, आठ घायल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News