Hapur के सलाई गांव में तालाब में डूबे बच्चे का मिला शव, मचा कोहराम

Khabarwala 24 News Hapur:  Hapur  उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम सलाई में शुक्रवार को बारिश के दौरान एक दुखद हादसा हुआ था। गांव के पीर वाले तालाब में नहाने के दौरान 9 वर्षीय बालक आरिब, पुत्र नोशेर मिन्ना, डूब गया था। शनिवार को कई घंटों की मशक्कत के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur:  Hapur  उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम सलाई में शुक्रवार को बारिश के दौरान एक दुखद हादसा हुआ था। गांव के पीर वाले तालाब में नहाने के दौरान 9 वर्षीय बालक आरिब, पुत्र नोशेर मिन्ना, डूब गया था। शनिवार को कई घंटों की मशक्कत के बाद गोताखोरों और पुलिस की मदद से बालक का शव बरामद किया गया। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

शुक्रवार दोपहर को तेज बारिश के बीच कई बच्चे गांव के तालाब में नहाने गए। आरिब भी अपने दोस्तों के साथ बारिश में नहा रहा था। गांव में जलभराव होने के कारण वह तालाब नहीं देख सका और देखते ही देखते वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथी बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की, लेकिन तब तक आरिब पानी में गायब हो चुका था।

Hapur -
Hapur –

रेस्क्यू ऑपरेशन (Hapur)

घटना की सूचना मिलते ही थाना देहात पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से तालाब में सर्च अभियान शुरू किया गया। कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद बच्चे का शव नहीं मिल सका। शनिवार को आरिब का शव तालाब से बरामद किया गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल (Hapur)

आरिब के पिता नोशेर गांव में मेडिकल स्टोर चलाते हैं और अपनी पत्नी शमा परवीन व चार बच्चों अरहान, रिहान, आरिब और पुत्री फिहा के साथ रहते हैं। बेटे की मौत की खबर से परिवार सदमे में है। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है, और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी विजय गुप्ता भी मौके पर पहुंच । थाना देहात प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि बच्चे का शव मिल गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Add
Add

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News