Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur)में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, जनपद हापुड़ के तत्वावधान में गुरुवंदन एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन आज मोदीनगर रोड पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व समाज महासंघ के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने की।
अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रेरणा देते हैं
मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने कहा कि गुरु पूजनीय हैं। वे हमें सही और गलत का भेद सिखाते हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रेरणा देते हैं। मुख्य अतिथि हापुड़ विधायकविजयपाल आढ़ती ने गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताते हुए कहा कि गुरु शब्द का अर्थ है ‘अंधेरे को दूर करने वाला’। गुरु हमारे जीवन के प्रकाश स्तंभ हैं, जो अज्ञानता के अंधकार को हटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। वे हमें न केवल पढ़ाते हैं, बल्कि हमारी छिपी प्रतिभा को जगाकर बेहतर इंसान बनने का मार्ग दिखाते हैं।

किताबी ज्ञान के साथ-साथ जीवन के अनमोल पाठ सिखाए (Hapur)
विशिष्ट अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. विकास अग्रवाल ने गुरुओं के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा, “गुरुओं ने हमें किताबी ज्ञान के साथ-साथ जीवन के अनमोल पाठ सिखाए। उन्होंने हमें अनुशासन, जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों का पालन करना सिखाया।”
अध्यापकों को किया सम्मानित (Hapur)
कार्यक्रम में जनपद के कर्मठ और जुझारू अध्यापकों व अध्यापिकाओं को सम्मानित किया गया। मंच संचालन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष विजय कुमार त्यागी ने किया। जिला अध्यक्ष अशोक कश्यप ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, अध्यापकों, अध्यापिकाओं का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

यह रहे मौजूद (Hapur)
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र हापुड़ मनोज गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी सिंभावली योगेश गुप्ता, समाजसेवी धर्मवीर त्यागी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की कार्यकारिणी के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


