Hapur मायावती की भतीजी के पुलिस ने दर्ज किए बयान, पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी समेत सात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती की भतीजी के दहेज उत्पीड़न के मामले में हापुड़ पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मायावती के भाई नरेश कुमार की पुत्री ने अपनी ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती की भतीजी के दहेज उत्पीड़न के मामले में हापुड़ पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मायावती के भाई नरेश कुमार की पुत्री ने अपनी ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनके पति और ससुराल वालों ने दहेज में 50 लाख रुपये और गाजियाबाद में एक फ्लैट की मांग करते हुए प्रताड़ित किया। वहीं पुलिस ने इस मामले में मायावती की भतीजी के बयान दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

पीड़िता की शादी 9 नवंबर 2023 को हापुड़ नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी और बसपा नेता श्रीपाल सिंह के पुत्र विशाल के साथ दिल्ली के एक होटल में हुई थी। शिकायत के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद ही पति विशाल, सास पुष्पा देवी, ससुर श्रीपाल सिंह, जेठ भूपेंद्र उर्फ मोनू, जेठानी निशा, ननद शिवानी और मौसा ससुर अखिलेश ने दहेज की मांग शुरू कर दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उनकी बुआ मायावती के राजनीतिक प्रभाव का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पास पर्याप्त धन है, इसलिए मांग पूरी की जाए। इसके अलावा, अन्य गंभीर आरोपों का भी उल्लेख किया गया है।

पुलिस जांच में जुटी (Hapur)

पुलिस ने मामले की जांच उपनिरीक्षक रणजीत सिंह को सौंपी है। जांच के तहत मायावती की भतीजी के बयान दर्ज किए गए हैं, और पुलिस अन्य साक्ष्य जुटाने में जुटी है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और सभी आरोपों की गहन जांच की जा रही है। उधर, बसपा ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुष्पा देवी, उनके पति श्रीपाल सिंह और पुत्र विशाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित कर दिया है।

Add
Add

Hapur मायावती की भतीजी के पुलिस ने दर्ज किए बयान, पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी समेत सात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा Hapur मायावती की भतीजी के पुलिस ने दर्ज किए बयान, पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी समेत सात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा Hapur मायावती की भतीजी के पुलिस ने दर्ज किए बयान, पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी समेत सात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा

Hapur
Hapur

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News