Hapur Police Encounter धौलाना पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो घायल बदमाश सहित तीन गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Dhaulana(Hapur):Hapur Police Encounter यूपी के जनपद हापुड़ की धौलाना थाना पुलिस की चैकिंग के दौरान लुटेरों से मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घायल बदमाशों ने दो दिन पहले थाना क्षेत्र में […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Dhaulana(Hapur):Hapur Police Encounter यूपी के जनपद हापुड़ की धौलाना थाना पुलिस की चैकिंग के दौरान लुटेरों से मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घायल बदमाशों ने दो दिन पहले थाना क्षेत्र में दिल्ली के पशु व्यापारी के साथ 1.5 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा गाजियाबाद की कवि नगर पुलिस को भी बदमाशों की लूट के एक अन्य मामले में तलाश थी।

क्या बोले सीओ पिलखुवा (Hapur Police Encounter)

सीओ पिलखुवा जितेंद्र शर्मा ने बताया कि धौलाना पुलिस द्वारा देहरा झाल पर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक बाइक पर तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की तो दो बदमाश गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। जबकि तीसरे आरोपी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों ने दिल्ली के एक पशु व्यापारी से डेढ़ लाख रुपये की लूट की थी। आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम ने पशु व्यापारी से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। घायल बदमाश गाजियाबाद के कवि नगर थाने से साढ़े तीन लाख रुपये की लूट की वारदात में भी वांछित थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कौन हैं पकड़े गए लुटेरे (Hapur Police Encounter)

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम सूरज उर्फ शुभम (घायल), बॉबी पुत्र रमेश चन्द (घायल) व दीपक बताया है ।

यह किया गया बरामद

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से अवैध 02 अवैध तमंचा मय जिन्दा/खोखा कारतूस, एक अवैध चाकू, एक बाइक एवं थाना धौलाना क्षेत्र में पशु व्यापारी से लूटी गई धनराशि में से 30,000रुपये और पशु व्यापारी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

शातिर अपराधी हैं पकड़े गए बदमाश

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार/घायल बदमाश सूरज व बॉबी जनपद गाजियाबाद के थाना कविनगर से 3.5 लाख की लूट की घटना की वारदात में वांछित चल रहे थे। इसके अलावा दो दिन पहले धौलाना थाना क्षेत्र में दिल्ली के पशु व्यापारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के चोर/लुटेरे हैं जिनके विरुद्ध जनपद गाजियाबाद में लूट, चोरी, गैंगस्टर आर्म्स एक्ट आदि के करीब डेढ दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।

Hapur police encounter धौलाना पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो घायल बदमाश सहित तीन गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News