Hapur सीएम योगी की जनसभा को लेकर पुलिस ने किया रूट डायवर्जन

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur सीएम योगी आदित्यनाथ आज मंगलवार दोपहर दो बजे गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम सिखेड़ा में दोपहर दो बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम की जनसभा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सुबह दस बजे से लेकर शाम छह बजे तक सभी प्रकार के भारी / हल्के वाहन (जनसभा में आने वाले […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur सीएम योगी आदित्यनाथ आज मंगलवार दोपहर दो बजे गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम सिखेड़ा में दोपहर दो बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम की जनसभा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सुबह दस बजे से लेकर शाम छह बजे तक सभी प्रकार के भारी / हल्के वाहन (जनसभा में आने वाले वाहनों को छोड़कर) रूट डायवर्जन किया है। मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर अफसरों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।

भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के लिए करेंगे जनसभा (Hapur)

भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्रांतिधरा मेरठ से लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में जनसभा को संबोधित किया था। भाजपा चुनावी माहौल को बरकरार रख रही है। इसी क्रम में आब 9 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हापुड़ जनपद की गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में आ रहे हैं। वह अमरोहा-गढ़मुक्तेश्वर लोकसभा सीट से प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर सिखैड़ा में एक जनसभा को दोपहर दो बजे संबोधित करेंगे।

यह जारी किया रूट डायवर्जन प्लान (Hapur)

मेरठ की ओर से गढ़मुक्तेश्वर, अमरोहा व मुरादाबाद की ओर जाने वाली सभी प्रकार के भारी / हल्के वाहन (जनसभा में आने वाले वाहनों को छोड़कर) ततारपुर चौराहा से डायवर्ट होकर नए हाइवे बाईपास एनएच-9 से अपने गंतव्य को जाएंगे।

गाजियाबाद दिल्ली की ओर से गढ़मुक्तेश्वर, अमरोहा व मुरादाबाद की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी / हल्के वाहन (जनसभा में आने वाले वाहनों को छोड़कर) थाना हापुड़ देहात के सामने से नए हाइवे बाईपास एनएच-9 से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

हापुड़ शहर से गढ़मुक्तेश्वर, अमरोहा, मुरादाबाद की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी / हल्के वाहन (जनसभा में आने वाले वाहनों को छोड़कर) ततारपुर चौराहे से डायवर्ट होकर नए हाइवे बाईपास एनएच-9 होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

गढ़मुक्तेश्वर, अमरोहा व मुरादाबाद की ओर से हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद व दिल्ली की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी / हल्के वाहन (जनसभा में आने वाले वाहनों को छोड़कर) वैट पुलिस चौकी बक्सर से सिंभावली की ओर न जाकर सीधे नए एनएच-9 होते हुए हापुड़ की ओर जाएंगे।

अमरोहा लोकसभा में लगता है गढ़मुक्तेश्वर विधान सभा का क्षेत्र

हापुड़ जनपद में तीन विधानसभा सीटें हापुड़, धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर है। हापुड़ विधान सभा सीट मेरठ लोकसभा क्षेत्र में, धौलाना विधान सभा सीट गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र में और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट अमरोहा लोकसभा क्षेत्र में आती है। अमरोहा लोकसभा सीट की बात की जाए तो वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर को बसपा प्रत्याशी दानिश अली ने हरा दिया था।

अब 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने फिर से कंवर सिंह तंवर पर विश्वास करते हुए फिर से अपना प्रत्याशी बनाया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कंवर सिंह तंवर का प्रचार करने के लिए नौ अप्रैल को गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के सिखेड़ा पहुंच रहे हैं। वहीं भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी सभा की तैयारी में दिनभर जुटे रहे। बता दें कि सीएम योगी पहले भी गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में कई बार आ चुके हैं।

Hapur सीएम योगी की जनसभा को लेकर पुलिस ने किया रूट डायवर्जन Hapur सीएम योगी की जनसभा को लेकर पुलिस ने किया रूट डायवर्जन Hapur सीएम योगी की जनसभा को लेकर पुलिस ने किया रूट डायवर्जन Hapur सीएम योगी की जनसभा को लेकर पुलिस ने किया रूट डायवर्जन Hapur सीएम योगी की जनसभा को लेकर पुलिस ने किया रूट डायवर्जन Hapur सीएम योगी की जनसभा को लेकर पुलिस ने किया रूट डायवर्जन

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News