Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड पर करीब एक सप्ताह पहले तीन दुकानों में लाखों रुपये की चोरी करने वाले दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने सफलता पूर्वक गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल, नगदी, मोबाइल फोन, चाकू और वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है।
क्या था पूरा मामला (Hapur News)
रेलवे रोड स्थित गंगानगर कालोनी निवासी अनुज कुमार ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि शनिवार को दवा की दुकान का ताला लगाकर घर गए थे। रविवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि चोरों ने दवा के सीरप-टेबलेट के कार्टून के साथ-साथ मंदिर की गुल्लक से चांदी के लक्ष्मी-गणेश और 100 ग्राम के दो चांदी के सिक्के चुरा लिए हैं।
यहां भी दिया था चोरी की वारदात को अंजाम (Hapur News)
इसी क्रम में भगवतीगंज के बाहर स्थित शिवा मोबाइल रिपेयरिंग दुकान से गल्ले में रखे 23,000 रुपये की नगदी और रिपेयरिंग के लिए आए छह मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए। इसके अलावा एक चॉकलेट गोदाम से भी चोरी की गई। कुल मिलाकर तीनों दुकानों से लाखों रुपये का सामान चोरों ने उठा लिया था।
पुलिस की सफल कार्रवाई (Hapur News)
थाना प्रभारी हापुड़ देहात नीरज कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की। हापुड़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बदनौली निवासी नीरज और गाजियाबाद के न्यू शांति नगर थाना क्रासिंग रिपब्लिक निवासी प्रिंसपाल उर्फ कविंद्र को धनौरा कट के पास से गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों से यह किया बरामद (Hapur News)
आरोपियों के कब्जे से दो चांदी के सिक्के, 6,300 रुपये नगदी, दो मोबाइल फोन, दो चाकू और चोरी में इस्तेमाल की गई कार बरामद की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वर्ग आश्रम रोड पर तीनों चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस को पूछताछ में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



