Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन बच्चों का पिता एक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद आरोपी ने युवती के परिजनों को फोन कर जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
मोहल्ला मोती कॉलोनी निवासी साजिदा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी चचेरी बहन , जो मूल रूप से बागपत की रहने वाली है, 11 अप्रैल को हापुड़ में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आई थी। शादी के बाद वह कुछ दिनों के लिए कोटला युसूफ स्थित अपने चाचा के घर रुक गई थी।
परिजन को दी धमकी (Hapur News)
पीड़िता के अनुसार, 13 अप्रैल की रात को ग्राम शोभापुर थाना कंकरखेड़ा, जनपद मेरठ निवासी शाहिद उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि शाहिद पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। घटना के बाद आरोपी ने फोन कर युवती के परिजनों को धमकी दी कि अगर उन्होंने विरोध किया तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।
युवती का नहीं लगा सुराग (Hapur News)
परिवार ने युवती की काफी तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों का कहना है कि आरोपी ने अपने मोबाइल की डीपी पर युवती की फोटो भी लगा रखी है। साथ ही आरोप लगाया गया है कि आरोपी की मां को भी इस घटना की पूरी जानकारी है।परिजनों को आशंका है कि आरोपी युवती के साथ कोई अनहोनी कर सकता है। इसी डर के चलते उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी (Hapur News)
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को सकुशल बरामद किया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



