khabarwala24 Hapur News: हापुड़ जिले में एक 16 साल की नाबालिग छात्रा के साथ लगातार छेड़छाड़ और धमकियां मिल रही हैं। छात्रा के पिता ने पहले थाने में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार उन्होंने सीधे एसपी हापुड़ से गुहार लगाई। अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ये घटना नाबालिग छात्रा सुरक्षा और यूपी पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चा में है।
छात्रा की परेशानी बढ़ी (Hapur News)
पीड़िता कक्षा 11 की स्टूडेंट है, जो नगर के एक कालेज में पढ़ती है। उसके पापा बताते हैं कि बेटी स्कूल जाते वक्त थाना पिलखुआ के गांव पूठा हुसैनपुर का एक लड़का बार-बार रास्ता रोकता है। वो न सिर्फ छेड़छाड़ करता है, बल्कि विरोध करने पर गंदी-गंदी बातें करता है। ऊपर से जान से मारने की धमकी भी देता है। इतना ही नहीं, आरोपी ने अलग-अलग मोबाइल नंबर्स से मैसेज भेजे, जिसमें छात्रा की फोटो का गलत इस्तेमाल करने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इन सबके चलते बेटी डर के मारे मानसिक तौर पर टूट चुकी है।
पुलिस ने मामले की जांच की शुरू (Hapur News)
थाना हापुड़ देहात पुलिस के मामला संज्ञान में आते हैं पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


