Hapur News होली को लेकर डीएम ने दिए निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने होली को लेकर विभिन्न विभागों के अफसरों को बेहतर सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति आदि सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सफाई की बेहतर व्यवस्था करें (Hapur News) कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी होली पर्व […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने होली को लेकर विभिन्न विभागों के अफसरों को बेहतर सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति आदि सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सफाई की बेहतर व्यवस्था करें (Hapur News)

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी होली पर्व को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर रही थी। उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर साफ-सफाई रखने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से हर स्थान पर साफ सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई करने के लिए संबंधित सफाई कर्मी की ड्यूटी रोस्टर बनावाकर हर हालत में बेहतर सफाई व्यवस्था कराई जाए। जिससे किसी भी प्रकार की सफाई संबंधी समस्या ना उत्पन्न होने पाए। इसके अलावा सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर पीस कमेटी की बैठक करके तहसीलों में शांति का माहौल बनाए रखें।

यह दिए निर्देश (Hapur News)

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि होलिका दहन के स्थल पर तार उचित दूरी पर हो। ऐसा ना हो की होलिका दहन से किसी स्थान पर तारों के कारण किसी प्रकार की अनहोनी की घटना हो। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी के लापरवाही से कोई घटना होने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एंबुलेंस को तैयार रखा जाए तथा रोस्टर बनाकर के डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दी जाए।

यह रहे मौजूद (Hapur News)

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संदीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Hapur news होली को लेकर डीएम ने दिए निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई Hapur news होली को लेकर डीएम ने दिए निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई Hapur news होली को लेकर डीएम ने दिए निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई Hapur news होली को लेकर डीएम ने दिए निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News