Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक युवती की कथित अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने उसके पिता से लाखों रुपये की मांग की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News )
पीड़ित व्यक्ति ने देहात थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने 6 जनवरी को एक आरोपी के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद आरोपी वर्तमान में जेल में बंद है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद से ही उसका भाई वसीम उर्फ पप्पू लगातार पीड़ित और उसके परिवार पर समझौते का दबाव बना रहा था। आरोपी की जमानत याचिका भी जिला न्यायालय से खारिज हो चुकी है।
वीडियो दिखाकर किया भयभीत (Hapur News )
पीड़ित के अनुसार, 14 अप्रैल को वसीम उर्फ पप्पू एक अन्य व्यक्ति के साथ उसके घर आया। दोनों कथित रूप से हथियारों से लैस थे। उन्होंने पीड़ित को धमकाते हुए कहा कि उसके पास उसकी पुत्री की अश्लील वीडियो है और यदि वह वीडियो वायरल होने से बचाना चाहता है तो उसे तीन लाख रुपये देने होंगे। आरोपियों ने मोबाइल पर वीडियो दिखाकर उसे भयभीत कर दिया।इसके अगले दिन 15 अप्रैल को आरोपी फिर पीड़ित के घर पहुंचे और धमकी देकर उससे एक लाख रुपये वसूल कर ले गए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शेष दो लाख रुपये नहीं दिए गए तो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur News )
देहात थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



