Hapur News दुकानदार भाइयों पर जानलेवा हमला, फायरिंग से बाल-बाल बचे,सीसीटी कैमरे में कैद हुआ वारदात

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गोहरा आलमगीरपुर में बुधवार रात सनसनीखेज घटना घटी। तीन कारों में सवार 7-8 युवकों ने दो भाइयों की दुकानों में तोड़फोड़ कर दी और विरोध करने पर उन पर जानलेवा फायरिंग भी कर दी। दोनों भाई बाल-बाल बच गए। पुलिस ने दो […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गोहरा आलमगीरपुर में बुधवार रात सनसनीखेज घटना घटी। तीन कारों में सवार 7-8 युवकों ने दो भाइयों की दुकानों में तोड़फोड़ कर दी और विरोध करने पर उन पर जानलेवा फायरिंग भी कर दी। दोनों भाई बाल-बाल बच गए। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

गांव गोहरा आलमगीरपुर निवासी आकाश बड़ के पेड़ के नीचे अंडे की दुकान चलाता है, जबकि उसका भाई विकास पास में ही सब्जी की दुकान करता है। बुधवार रात करीब 9 बजे महेंद्र थार, स्विफ्ट और बोलेरो कारों में सवार 7-8 युवक हथियारों और लाठियों से लैस होकर दोनों दुकानों पर पहुंचे। आरोपियों ने आते ही दोनों दुकानों में जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।

- Advertisement -

विरोध करने पर की फायरिंग (Hapur News)

जब आकाश और विकास ने इसका विरोध किया तो युवकों ने जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग कर दी। गोली दोनों भाइयों के बहुत करीब से गुजरी, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। फायरिंग की आवाज सुनकर पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की भीड़ जुटती देख आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पीड़ित आकाश ने भागते समय दो युवकों को पहचान लिया। दोनों भाई थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

- Advertisement -

पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया (Hapur News)

बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गांव के ही रहने वाले प्रशांत और अमित नाम के दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दोनों नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य सबूतों के आधार पर बाकी आरोपियों की भी पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news दुकानदार भाइयों पर जानलेवा हमला, फायरिंग से बाल-बाल बचे,सीसीटी कैमरे में कैद हुआ वारदात Hapur news दुकानदार भाइयों पर जानलेवा हमला, फायरिंग से बाल-बाल बचे,सीसीटी कैमरे में कैद हुआ वारदात Hapur news दुकानदार भाइयों पर जानलेवा हमला, फायरिंग से बाल-बाल बचे,सीसीटी कैमरे में कैद हुआ वारदात Hapur news दुकानदार भाइयों पर जानलेवा हमला, फायरिंग से बाल-बाल बचे,सीसीटी कैमरे में कैद हुआ वारदात Hapur news दुकानदार भाइयों पर जानलेवा हमला, फायरिंग से बाल-बाल बचे,सीसीटी कैमरे में कैद हुआ वारदात

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News