Hapur News महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की पदयात्रा, महिलाओं ने जताया उत्साह

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला आरक्षण के समर्थन में गुरुवार को एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा जिला अध्यक्ष कविता सिंह के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला आरक्षण के समर्थन में गुरुवार को एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा जिला अध्यक्ष कविता सिंह के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

महिलाओं में दिखा जोश और उत्साह (Hapur News)

पदयात्रा के दौरान महिला कार्यकर्ता “नारी शक्ति का सम्मान”, “महिला आरक्षण लागू करो” और “मोदी जी धन्यवाद” जैसे नारों के साथ आगे बढ़ती रहीं। पूरे कार्यक्रम में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और सशक्त होगी।

महिलाओं का किया उत्साहवर्धन (Hapur News)

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर और हापुड़ ब्लॉक प्रमुख ममता तेवतिया उपस्थित रहीं। उन्होंने पदयात्रा में शामिल होकर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया और महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की नीतियों की सराहना की।

महिलाओं का सम्मान और अधिकार होंगे मजबूत (Hapur News)

जिला अध्यक्ष कविता सिंह ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को समाज और राजनीति में बराबरी का अधिकार देने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। महिला आरक्षण विधेयक इसी सोच का परिणाम है, जो लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगा।

महिलाओं को मिलेगा लाभ (Hapur News)

जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने उज्ज्वला योजना और लखपति दीदी जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण लागू होने से महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में अधिक अवसर मिलेंगे।

यह रहे मौजूद (Hapur News)

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला मंत्री संगीता पुरुषोत्तम, जिला अध्यक्ष पायल गुप्ता, उपाध्यक्ष छवि दीक्षित, राखी शर्मा, पूजा शर्मा, तनुज शर्मा, मंजू लता, कविता बंसल, अनीता राणा, गीता शर्मा, नीलम शर्मा, शिल्पी गर्ग एडवोकेट, संगीता मित्तल, यशोदा शर्मा, रुचि बंसल, मानसी, मनीष त्यागी, मनीषा कस्तूरी, मंजू कंसल, दुर्गेश तोमर, सीमा जोहर, संगीता गहलोत, रेखा अग्रवाल सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की पदयात्रा, महिलाओं ने जताया उत्साह Hapur news महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की पदयात्रा, महिलाओं ने जताया उत्साह Hapur news महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की पदयात्रा, महिलाओं ने जताया उत्साह Hapur news महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की पदयात्रा, महिलाओं ने जताया उत्साह Hapur news महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की पदयात्रा, महिलाओं ने जताया उत्साह

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News