Hapur News वर्षा से बढ़ा गंगा का 55 सेंटीमीटर जलस्तर

Khabarwala 24 News Hapur(विशाल भारद्वाज) : Hapur News मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में हुई वर्षा के कारण गंगा के जलस्तर में मंगलवार देर शाम तक 55 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। जिससे खादर क्षेत्र में भू-कटान शुरू हो गया है। जिससे गंगा किनारे लगी फसल एक बार फिर से गंगा में बह गई, जिसके […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur(विशाल भारद्वाज) : Hapur News मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में हुई वर्षा के कारण गंगा के जलस्तर में मंगलवार देर शाम तक 55 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। जिससे खादर क्षेत्र में भू-कटान शुरू हो गया है। जिससे गंगा किनारे लगी फसल एक बार फिर से गंगा में बह गई, जिसके चलते खादर क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसान काफी परेशान हैं। सोमवार को गंगा का जलस्तर 196.60 सेंटीमीटर था जो मंगलवार देर शाम तक समुंद्री तल से गंगा का जलस्तर में वृद्धि होने से 55 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई ।जिससे गंगा का जलस्तर 197.15 सेंटीमीटर पर पहुंच गया है।

अस्थाई घाट भी डूबे (Hapur News)

गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा के टापू पर बने अस्थायी घाट भी डूब गए है । किसान काबल सिंह, जीवन सिंह, बिजेंद्र सिंह, सरदार कुलंवत सिंह ने बताया कि पिछले तीन दिनों से मौसम में बदलाव आने के कारण हुई वर्षा से गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि तहसील प्रशासन से भू-कटान के कारण गंगा में बहने वाली फसल का मुआवजा मिलना चाहिए। जिससे किसानों को आर्थिक मदद मिल सके।

क्या कहते हैं अधिकारी (Hapur News)

एसडीएम का कहना है कि सामान्य जलस्तर बढ़ा है। गर्मी के मौसम की शुरुआत में नदियों में जल की बढ़ोत्तरी होती है। जलस्तर पर लगातार निगाह रखी जा रही है। किसी को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

Hapur news वर्षा से बढ़ा गंगा का 55 सेंटीमीटर जलस्तर Hapur news वर्षा से बढ़ा गंगा का 55 सेंटीमीटर जलस्तर Hapur news वर्षा से बढ़ा गंगा का 55 सेंटीमीटर जलस्तर Hapur news वर्षा से बढ़ा गंगा का 55 सेंटीमीटर जलस्तर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News