Hapur प्रोफेसर डा. सरोजनी ‘तनहा’ को मिला “नारी शक्ति सम्मान- 2025”

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur (साहिल अंसारी) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आर्य कन्या पीजी कालेज की प्रोफेसर डा.सरोजनी ‘तनहा’ को साहित्य और उसके माध्यम से समाजसेवा के लिए नारी शक्ति सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। साक्षात्कार के माध्यम से किया चयनित (Hapur) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के परिप्रेक्ष्य में क्रांतिनायक शहीद धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान, […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur (साहिल अंसारी) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आर्य कन्या पीजी कालेज की प्रोफेसर डा.सरोजनी ‘तनहा’ को साहित्य और उसके माध्यम से समाजसेवा के लिए नारी शक्ति सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।

साक्षात्कार के माध्यम से किया चयनित (Hapur)

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के परिप्रेक्ष्य में क्रांतिनायक शहीद धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान, मेरठ के तत्वावधान में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, मेरठ के सभागार में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मेरठ , सहारनपुर मंडल और मुरादाबाद की लगभग 371 महिलाओं में से साक्षात्कार के माध्यम से 51 महिलाओं को चयनित कर उन्हें “नारी शक्ति सम्मान-2025” प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद (Hapur)

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा भारती मातृ मण्डल की क्षेत्रीय अध्यक्ष मिथिलेश तोमर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी मेरठ नूपुर गोयल उपस्थित रहीं।

अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम मेरठ के नगरायुक्त सौरभ गंगवार तथा उपजिलाधिकारी मवाना प्रतीक्षा सिंह मौजूद रही। इन सभी गणमान्य आतिथियों ने आर्यकन्या पी. जी कालेज हापुड के शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रोफेसर (डॉ.) सरोजिनी ‘तनहा’ को “नारी शक्ति सम्मान -2025” प्रदान किया गया।

डा.सरोजनी को दी बधाई (Hapur)

क्रांतिनायक शहीद धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान, मेरठ के चेयरमैन तस्वीर सिंह चपराना ने बताया कि डा. सरोजिनी ‘तनहा’ को ये सम्मान साहित्य और उसके माध्यम से समाजसेवा के लिए दिया गया है। डॉ. तनहा की इस उपलब्धि पर परिवार जनों और मित्रों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

Add
Add

Add
Add

Hapur
Hapur

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News