Hapur सांसद अरुण गोविल ने ग्रामीणों का बताया कि रामायण पाठ का महत्व, घर घर रामायण अभियान के तहत बांटी रामायण

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल ने हापुड़ विधानसभा के अंतर्गत “घर-घर रामायण अभियान” के तहत कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पहला कार्यक्रम बाबूगढ़ मंडल के ग्राम लुखराड़ा में आयोजित हुआ, जबकि दूसरा ग्राम होशियारपुर गढ़ी में संपन्न हुआ। इन कार्यक्रमों में सैकड़ों ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रामायण पाठ के […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल ने हापुड़ विधानसभा के अंतर्गत “घर-घर रामायण अभियान” के तहत कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पहला कार्यक्रम बाबूगढ़ मंडल के ग्राम लुखराड़ा में आयोजित हुआ, जबकि दूसरा ग्राम होशियारपुर गढ़ी में संपन्न हुआ। इन कार्यक्रमों में सैकड़ों ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रामायण पाठ के महत्व को समझा।

“घर-घर रामायण अभियान एक राष्ट्रव्यापी पहल (Hapur)

कार्यक्रम के दौरान सांसद अरुण गोविल ने कहा, “घर-घर रामायण अभियान एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य पवित्र ग्रंथ रामायण को हर घर तक पहुंचाना है। रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि यह हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस अभियान के माध्यम से हम समाज में नैतिक मूल्यों को पुनर्स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं।”

रामायण का अध्ययन केवल ज्ञान प्राप्त करने तक सीमित नहीं होना चाहिए (Hapur)

उन्होंने यह भी कहा, “रामायण का अध्ययन केवल ज्ञान प्राप्त करने तक सीमित नहीं होना चाहिए। हमें इसके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। यदि हम नियमित रूप से मंदिरों और परिवारों में संगठित होकर रामायण पाठ करें, तो यह हमारे समाज को संगठित और सशक्त बनाने में सहायक होगा। यह पहल हमारी नई पीढ़ी को यह संदेश भी देगी कि एकजुटता और नैतिकता हमारे समाज की नींव है। इससे परिवार और समाज की समस्याओं पर विजय प्राप्त की जा सकती है।”

हमारी सांस्कृतिक धरोहर (Hapur)

सांसद ने इस अभियान को आत्मीयता और एकता को बढ़ावा देने वाला बताया। उन्होंने कहा, “रामायण पाठ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है; यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जो हमें अतीत से जोड़ती है और नैतिक मूल्यों का अनुसरण करने की प्रेरणा देती है। यह अभियान लोगों को आपसी प्रेम, विश्वास और संगठित जीवन का महत्व समझाने का माध्यम बन रहा है।कार्यक्रम के अंत में अरुण गोविल ने ग्रामवासियों से आग्रह किया कि वे इस अभियान से जुड़ें और रामायण पाठ को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि इससे न केवल परिवारों में सामंजस्य बढ़ेगा, बल्कि समाज भी सशक्त और संगठित होगा।

यह रहे मौजूद (Hapur)

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, विधायक विजय पाल आढ़ती, सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, अशोक बबली, मंडल अध्यक्ष जिनेंद्र चौधरी, प्रधान पंकज शर्मा, मुकेश शर्मा, जयभगवान, रवींद्र सूबेदार, जय प्रकाश, श्यामसुंदर, मंडल उपाध्यक्ष अमित कुमार शर्मा, मनोज तोमर, मुदित गोयल, अमित सिवाल, अमित चौधरी, योगेंद्र चौधरी, कुनाल चौधरी, रकम सिंह, प्रमोद ,अमित शर्मा, कपिल शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News