हापुड़: 10 और 8 साल के मासूम बच्चों को छोड़कर माँ 19 साल के प्रेमी के साथ फरार! पति बच्चों समेत SP ऑफिस पहुंचकर फूट-फूटकर रोया

हापुड़, 9 दिसंबर (Khabarwala24)। हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो मासूम बच्चों की मां उसी मोहल्ले के 19 साल के लड़के के साथ घर से भाग गई। पत्नी न केवल प्रेमी के साथ फरार हुई बल्कि अलमारी में रखे 80 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

हापुड़, 9 दिसंबर (Khabarwala24)। हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो मासूम बच्चों की मां उसी मोहल्ले के 19 साल के लड़के के साथ घर से भाग गई। पत्नी न केवल प्रेमी के साथ फरार हुई बल्कि अलमारी में रखे 80 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के सारे जेवरात भी साथ ले गई।

पति ने काफी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। पति ने पहले भी पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा था और वापस लाया था, लेकिन इस बार वो हमेशा के लिए भाग गई। आखिरकार मंगलवार को पीड़ित शख्स अपने 10 साल के बेटे और 8 साल की बेटी को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और रो-रोकर पत्नी को वापस लाने की गुहार लगाई।

18 साल पुरानी शादी, फिर भी बन गए अवैध संबंध

पीड़ित पति ने SP को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी 18 साल पहले मेरठ के मल्लयाना फाटक की रहने वाली लड़की से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं – बेटा 10 साल और बेटी 8 साल की। कुछ समय से पत्नी का उसी मोहल्ले में रहने वाले 19 साल के लड़के से अवैध संबंध चल रहा था।

पहली बार भी भागी थी, वापस लाए थे

11 अगस्त 2025 को प्रेमी अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया था। मोहल्ले वालों और रिश्तेदारों की मदद से पति उसे वापस घर ले आया था। ससुराल वालों ने भी बेटी को बहुत समझाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

2 अक्टूबर को फिर गायब, इस बार जेवर-जेवरात भी ले गई

2 अक्टूबर को पति काम पर गया था। शाम को घर लौटा तो ताला लगा था। पत्नी प्रेमी के साथ फरार हो चुकी थी। अलमारी तोड़कर 80 हजार रुपये कैश और सारे सोने-चांदी के गहने भी साथ ले गई। प्रेमी के घरवालों से पूछताछ की तो उन्होंने हाथ खड़े कर दिए।

बच्चों समेत SP दफ्तर पहुंचा पति, रोते-बिलखते लगाई गुहार

मंगलवार को पीड़ित दोनों छोटे-छोटे बच्चों को लेकर SP ऑफिस पहुंचा। बच्चों के सामने ही पति फफक-फफक कर रोने लगा और बोला – “साहब मेरी बीवी को ढूंढकर लाइए, बच्चे मां को याद करके रो रहे हैं।” SP ने तुरंत मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस अब फरार पत्नी और उसके 19 साल के प्रेमी की तलाश कर रही है।

लोग पूछ रहे हैं – माँ का प्यार कैसे इतना कमज़ोर हो गया कि दो मासूमों को छोड़कर भाग गई?

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News