Hapur अधेड़ की नाले में गिरकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Khabarwala 24 News Dholana (Hapur): Hapur धौलाना थाना क्षेत्र के ककराना गांव से निकल रहे एक नाले में गिरकर अधेड़ की मौत हो गई। मृतक अधेड़ अपनी पुत्री और दामाद के साथ गांव आया था। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Dholana (Hapur): Hapur धौलाना थाना क्षेत्र के ककराना गांव से निकल रहे एक नाले में गिरकर अधेड़ की मौत हो गई। मृतक अधेड़ अपनी पुत्री और दामाद के साथ गांव आया था। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। अधेड़ की मौत से परिजन में कोहराम मच गया।

क्या है पूरा मामला (v)

पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गालंद गांव का निवासी 55 वर्षीय राकेश अपनी पुत्री और दामाद के साथ शनिवार शाम को गांव ककराना गया था। बताया गया कि रात को अत्यधिक शराब के नशे में होने के कारण राकेश नाले में गिर गया। काफी देर तक नाले में गिरा होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके से गुजर रहे ग्रामीणों ने नाले में राकेश को अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो सूचना परिजन को दी। मौके पर पहुंचे दामाद और पुत्री ने ग्रामीणों की मदद से राकेश को नाले से बाहर निकाला, लेकिन तब तक राकेश की मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची (Hapur)

इस मामले की सूचना मिलने पर धौलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। धौलाना थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि संभवतय: अधेड़ की शराब के अधिक सेवन करने की वजह से नाले में गिरने के कारण मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण पता चल सकेगा।

Hapur अधेड़ की नाले में गिरकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम Hapur अधेड़ की नाले में गिरकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम Hapur अधेड़ की नाले में गिरकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम Hapur अधेड़ की नाले में गिरकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम Hapur अधेड़ की नाले में गिरकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम Hapur अधेड़ की नाले में गिरकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम Hapur अधेड़ की नाले में गिरकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम Hapur अधेड़ की नाले में गिरकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News