Hapur माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया साड़ी वाकेथन

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur माहेश्वरी महिला मंडल हापुड़ के तत्वाधान में साड़ी वाकेथन का कार्यक्रम सफलतापूर्वक मनाया गया। महिला मंडल की सभी पदाधिकारी एवं सभी सदस्य पीली साड़ी पहनकर साथ में लाल चुनरी अपने कंधे पर रखकर मनमोहक छटा बिखेरती हुई अपनी अनुपम संस्कृति को संजोती हुई अप्रतिम लग रही थी। भारतीयता की शान […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur माहेश्वरी महिला मंडल हापुड़ के तत्वाधान में साड़ी वाकेथन का कार्यक्रम सफलतापूर्वक मनाया गया। महिला मंडल की सभी पदाधिकारी एवं सभी सदस्य पीली साड़ी पहनकर साथ में लाल चुनरी अपने कंधे पर रखकर मनमोहक छटा बिखेरती हुई अपनी अनुपम संस्कृति को संजोती हुई अप्रतिम लग रही थी।

भारतीयता की शान साड़ी (Hapur)

माहेश्वरी समाज पूरे विश्व में अपने अलौकिक सांस्कृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। विश्व पटल पर भारतीयता की शान साड़ी इसी को चरितार्थ करने के लिए आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साड़ी वाकेथन का आयोजन किया गया। डॉक्टर पूनम ने झंडी दिखाकर साड़ी वाकेथन का आर्य समाज मंदिर से आगाज किया । यह साड़ी वाकेथन दिल्ली रोड से होते हुए तहसील चोपड़ा होते हुए महेश्वरी मंदिर आर्य नगर पर पूर्ण हुआ।

पारंपरिक वस्त्र की भावना को बढ़ावा देगा 

माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष आशा सोमानी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्य पारंपरिक वस्त्र की भावना को बढ़ावा देगा और महिलाओं में फिटनेस के बारे में जागरूकता बढ़ाएगा । इसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम साझा करना है साथ ही समाज के नागरिक देवालय में शालीन वेशभूषा पहन कर आए । इस टॉपिक को लेकर मंदिर में एक बोर्ड लगाया गया जिसका अनावरण समाज की वरिष्ठ सदस्य पुष्पा महेश ने किया उसके बाद सभी बहनों ने भगवान महेश की पूजा अर्चना की तथा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया ।

आभार व्यक्त किया (Hapur)

सभी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लिया और सफल बनाया । महिला मंडल हापुड़ माहेश्वरी जिला सभा माहेश्वरी सभा एवं माहेश्वरी युवा संगठन का आभार व्यक्त किया एवं सभी को आने के लिए धन्यवाद दिया ।

यह रहे मौजूद (Hapur)

कार्यक्रम मे राकेश माहेश्वरी, दिनेश बाहेती, पंकज महेश्वरी, राकेश, सुभाष महेश, माहेश्वरी महिला मंडल नगर अध्यक्ष आशा सोमानी, गौरव तापड़िया, शरद भट्ट, हर्ष सोमानी, आशीष साबू ,नितिन माहेश्वरी ने अपनी सहभागिता निभाई । महिला मंडल की ओर से श्वेता महेश्वरी, मधु महेश्वरी, विनीता महेश्वरी, शीला महेश, निधि साबू, अनुपम साबू, रुबीना माहेश्वरी, अलका माहेश्वरी, शालिनी महेश्वरी, सीमा तापड़िया, आशा तापड़िया, नीलम महेश्वरी, नीता माहेश्वरी आदि सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Hapur माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया साड़ी वाकेथन Hapur माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया साड़ी वाकेथन Hapur माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया साड़ी वाकेथन Hapur माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया साड़ी वाकेथन Hapur माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया साड़ी वाकेथन Hapur माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया साड़ी वाकेथन Hapur माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया साड़ी वाकेथन Hapur माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया साड़ी वाकेथन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News