Hapur प्रेमी ने शादी से किया इंकार, युवती ने उठाया दिल दहलाने वाला कदम

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में मंगलवार देर रात एक दुखद घटना में 24 वर्षीय युवती ने प्रेमी के शादी से इंकार करने पर चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घटनास्थल […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में मंगलवार देर रात एक दुखद घटना में 24 वर्षीय युवती ने प्रेमी के शादी से इंकार करने पर चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घटनास्थल से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

पिलखुवा पुलिस के अनुसार, नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती अपनी मां के साथ नोएडा में एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। यहीं उसकी मुलाकात थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक युवक से हुई, जो भी उसी कंपनी में कार्यरत था। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए, लेकिन परिजन इस रिश्ते से नाखुश थे। परिजनों की असहमति और प्रेमी के शादी से इंकार करने के बाद युवती ने यह कठोर कदम उठाया। उसने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट लिखा और फांसी लगा ली।

परिजन में मचा कोहराम (Hapur)

परिजन को इसकी जानकारी मिली तो वह आनन फानन में मौके पर पहुंचे और युवती को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत से परिजन में कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलने पर पिलखुवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने जांच शुरू की (Hapur)

थाना प्रभारी पटनीश कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच हर पहलू पर की जा रही है। सुसाइड नोट में लिखे तथ्यों की पुष्टि के लिए प्रेमी और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण पता चल सकेगा।

Add
Add

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News