CLOSE

Hapur कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर मुनीष प्रताप सिंह को गैलंट्री मेडल, कुख्यात बदमाश अजय कालिया की मुठभेड़ में दिखाई थी वीरता

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) की हापुड़ कोतवाली प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह को उनकी अदम्य वीरता और उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति गैलंट्री मेडल से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 7 जुलाई 2021 को नोएडा में हुई एक साहसिक मुठभेड़ के लिए दिया गया, जिसमें उन्होंने दो लाख रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश अजय कालिया को ढेर किया था। पुलिस की इस कार्रवाई ने न केवल अपराध की दुनिया में सनसनी मचाई थी, बल्कि पुलिस विभाग के लिए भी एक मिसाल कायम की थी।

क्या था पूरा मामला (Hapur)

घटना 7 जुलाई 2021 की है, जब इंस्पेक्टर नोएडा के सेक्टर-20 कोतवाली प्रभारी के पद पर तैनात थे। पुलिस को सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी अजय कालिया सेक्टर-14 नाले के पास मौजूद है। इंस्पेक्टर ने तुरंत अपनी टीम के साथ घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस ने अजय कालिया को पकड़ने की कोशिश की, उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में इंस्पेक्टर और उनकी टीम ने बहादुरी दिखाते हुए अजय कालिया को मार गिराया। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर कालिया का एक साथी मौके से फरार हो गया।

मोस्ट वांटेड अपराधी था अजय कालिया (Hapur)

अजय कालिया बुलंदशहर हाइवे पर हुए चर्चित गैंगरेप कांड का मुख्य आरोपी था और सीबीआई सहित मथुरा, अलीगढ़, बदायूं जैसे कई जिलों की पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था। उसके खिलाफ डकैती, लूट, दुष्कर्म जैसी संगीन धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। इस मुठभेड़ ने क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

- Advertisement -
Hapur (noida encounter file photo)
Hapur (noida encounter file photo)

एक्सल गैंग का सरगना था अजय कालिया (Hapur)

पुलिस के अनुसार अजय कालिया एक्सर गैंग का सरगना था। पुलिस के अनुसार इस गैंग के सदस्य शाम के समय झाड़ियों में छुपकर शराब व नशीले पदार्थ आदि का सेवन करते थे। अंधेरा होने पर आरोपी एक्सल या कील आदि फेंककर चलते वाहनों को रोककर चारों ओर से घेर लेते थे। इसके बाद कार सवारों को हथियारों के बल पर झाड़ियों में लेजाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। विरोध करने पर हत्या करने से पीछे नहीं हटते थे। बुलंदशहर हाईवे पर मां बेटी से सामूहिक दुष्कर्म और परिवार से लूटपाट की घटना के बाद यह गैंग एसटीएफ और नोएडा पुलिस समेत अन्य एजेंसियों के निशाने पर आया था।

यह हुआ था बरामद (Hapur)

अजय कालिया के कब्जे से पुलिस ने देसी पोनिया राइफल, बाइक, 9 एमएम पिस्टल, एक बेल्ट जिसमें 18 कारतूस, एक बैंग जिसमें 19 कारतूस, हथौड़ा, दो एक्सल, 14 नुकीली छड़े बरामद की ती।

एक्सल गैंग द्वारा की गई प्रमुख वारदातें (Hapur)

2016 में एनएच 91 पर एक्सल गैंग ने सवारियों के साथ लूटपाट कर दुष्कर्म किया था। इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। 2019 में अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस वे पर गिरोह ने गाड़ी पंचर कर 10 लाख लूटे थे। वर्ष 2020 में मथुरा के नौझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रवे पर बलेनो कार में पंचार कर कैश व अन्य सामान लूटा था। 2020 में नौझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर कार का टायर पंचर कर 80 हजार रुपये लूटे थे। 2020 में पलवल में कार रोककर लूट की थी और 14 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म किया था। पाॅक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

- Advertisement -
Hapur
Hapur

सीबीआई की रड़ार पर था अजय कालिया (Hapur)

अजय उर्फ कालिया से बुलंदशहर गैंग रेप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भी गहन पूछताछ की थी। यह गैंग सीबीआई की रडार पर भी था। अजय कालिया और उसका गैंग हमेशा हाईवे पर ही लूट की घटनााओं को अंजाम देता था। यह गैंग घुमन्तु जनजातियों के कुख्यात बदमाशों को मिलाकर बनाया गया है।

सम्मान और सराहना (Hapur)

इस साहसिक कार्रवाई की न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी व्यापक सराहना हुई थी। अब इसे औपचारिक रूप से राष्ट्रपति गैलंट्री मेडल के रूप में मान्यता मिली है। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) केजी सिंह ने इंस्पेक्टर को बधाई देते हुए कहा, “ऐसे जांबाज पुलिसकर्मी न केवल पुलिस विभाग, बल्कि पूरे जिले का गौरव बढ़ाते हैं।” उन्होंने इंस्पेक्टर के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

पहले भी मिल चुके हैं मुनीष प्रताप सिंह को पदक (Hapur)

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह को इससे पहले भी उत्कृष सेवा सम्मान पदक, डीजी सेवा डिस्क, सरहानीय सेवा सम्मान मिल चुका है।

पति पत्नी की प्रेरणादायक जोड़ी (Hapur)

खास बात यह है कि कोतवाली प्रभारी की पत्नी रेनूका सिंह भी पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर हैं और वर्तमान में मेरठ जिले में तैनात हैं। पति-पत्नी दोनों की पुलिस सेवा में उपलब्धियां और समर्पण एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। मुनीष प्रताप सिंह के पिता स्वर्गीय नरेंद्र सिंह चौहान भी पुलिस विभाग में निरीक्षक पद पर रहे हैं। जबकि नाना स्वर्गीय वीरपाल सिंह डिप्टी एसपी के पद पर रहे हैं। इस परिवार के कई सदस्यों ने पुलिस विभाग में अपने सेवाएं दी है।

Add
Add

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-