Hapur दोयमी में अवैध कीटनाशक रैकेट का भंडाफोड़, मुकदमा दर्ज

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव दोयमी में एक मकान में बिना लाइसेंस बड़े पैमाने पर कृषि रसायन (कीटनाशक) का भंडारण पकड़ा गया है। कृषि विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर इस अवैध कारोबार का खुलासा किया। कीटनाशक के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव दोयमी में एक मकान में बिना लाइसेंस बड़े पैमाने पर कृषि रसायन (कीटनाशक) का भंडारण पकड़ा गया है। कृषि विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर इस अवैध कारोबार का खुलासा किया। कीटनाशक के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं, और दो व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

कैसे हुआ खुलासा?

हापुड़ जिले में गन्ना और सब्जी की खेती बड़े पैमाने पर होती है, जिसके चलते इन दिनों कीटनाशकों की मांग चरम पर है। इस स्थिति का फायदा उठाकर माफिया अवैध तरीके से कीटनाशक बेच रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी को सूचना मिली थी कि दोयमी गांव में नामचीन कंपनियों के नाम पर कीटनाशक बेचे जा रहे हैं, जिन्हें हापुड़ और अन्य जिलों में खपाने की योजना थी।

टीम का गठन किया

जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी। इसके बाद एक संयुक्त टीम गठित की गई, जिसमें जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार, तहसीलदार प्रवीण कुमार और देहात थाना प्रभारी शामिल थे। इस टीम ने दोयमी में एक दो मंजिला मकान पर छापा मारा, जहां तीन नामचीन कंपनियों के नाम पर कीटनाशक भरे बैग बरामद किए गए।

नकली कीटनाशक की आशंका

छापेमारी के दौरान पाया गया कि मकान में कीटनाशक बिक्री का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। आशंका है कि यहां नकली कीटनाशक बनाकर ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बेचा जा रहा था। कीटनाशक के नमूने तत्काल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि ये असली हैं या नकली।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

इससे पहले भी जिला कृषि अधिकारी ने नगर के एक मोहल्ले में छापा मारकर ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर भरे गए कीटनाशक थैले बरामद किए थे। अब तक इस तरह के मामलों में 9 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। जिला प्रशासन और कृषि विभाग इस तरह के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

कृषि विभाग की हेल्प डेस्क

जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने किसानों की सुविधा के लिए एक हेल्प डेस्क स्थापित की है। किसान कीटनाशक, बीज और उर्वरकों से संबंधित शिकायतें निम्नलिखित नंबरों पर दर्ज करा सकते हैं:

हापुड़ ब्लॉक: 6396577033

गढ़ ब्लॉक: 9997089039

धौलाना ब्लॉक: 9456652953

सिंभावली ब्लॉक: 8384891828

जिला स्तर (अपर जिला कृषि अधिकारी): 8923860151

मुकदमा हुआ दर्ज

जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार की तहरीर पर देहात थाना पुलिस ने धीरखेड़ा निवासी सिद्धांत कसाना और कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला गांधी गंज निवासी पीयूष बंसल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Add
Add

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News