Hapur घरेलू विवाद के बाद पति, पत्नी ने पी लिया पेट्रोल, पत्नी की हालत गंभीर

Khabarwala 24 News Hapur:यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रफीकनगर में मंगलवार रात को एक दर्दनाक घटना ने इलाके को सन्नाटे में डाल दिया। पति जावेद और पत्नी खुशनुमा के बीच मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि पहले पत्नी ने पड़ोसी की बाइक से पेट्रोल भरकर पी लिया, और उसके बाद पति […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur:यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रफीकनगर में मंगलवार रात को एक दर्दनाक घटना ने इलाके को सन्नाटे में डाल दिया। पति जावेद और पत्नी खुशनुमा के बीच मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि पहले पत्नी ने पड़ोसी की बाइक से पेट्रोल भरकर पी लिया, और उसके बाद पति ने भी वही कदम उठा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन पत्नी की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के मुताबिक, 8 साल पहले हुई शादी के बाद जावेद अपनी पत्नी खुशनुमा और तीन बच्चों के साथ गली नंबर 9 में रहता है। जावेद बेरोजगार है और शराब का आदी बताया जाता है। मंगलवार रात वह बाजार से रोटी लेकर लौटा। खाने के दौरान किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें जावेद पर पत्नी से मारपीट करने का आरोप है। गुस्से में खुशनुमा बाहर गई और पड़ोसी की बाइक से पेट्रोल निकालकर पी लिया। उसकी हालत बिगड़ते ही जावेद ने भी पेट्रोल पी लिया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

पुलिस मौके पर पहुंची (Hapur)

पड़ोसियों ने तुरंत 112 पर कॉल किया। जदीद चौकी प्रभारी प्रवीण चौधरी अपनी टीम के साथ पहुंचे और आनन-फानन में दोनों को स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने खुशनुमा को मेरठ के एक अस्पताल रेफर किया, जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पति जावेद की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने मामले की जांच की शुरू (Hapur)

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिला का गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News