Hapur धौलाना तहसील में हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, मची अफरा तफरी

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील परिसर में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अचानक पानी की टंकी पर चढ़ गया और हाईवोल्टेज ड्रामा करने लगा। युवक के टंकी पर चढ़ते ही तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील परिसर में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अचानक पानी की टंकी पर चढ़ गया और हाईवोल्टेज ड्रामा करने लगा। युवक के टंकी पर चढ़ते ही तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।धौलाना तहसील क्षेत्र में युवक के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, तहसील कर्मी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सूझबूझ और समझाइश के जरिए युवक को सकुशल नीचे उतार लिया, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार गांव खेड़ा निवासी रोहित के पैर की हड्डी कुछ समय पूर्व टूट गई थी। परिजनों द्वारा उसका चिकित्सीय उपचार कराया गया, जिसके बाद वह पूरी तरह स्वस्थ हो गया। इलाज में खर्च हुए रुपये को लेकर जब परिजन उससे पैसे वापस मांगने लगे तो वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। इसी घरेलू विवाद के चलते रोहित शुक्रवार सुबह धौलाना तहसील परिसर पहुंचा और पानी की टंकी पर चढ़ गया।

समझाने का किया प्रयास (Hapur)

युवक की इस हरकत से हापुड़ तहसील समाचार में सनसनी फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। काफी देर तक चला यह हाईवोल्टेज ड्रामा लोगों के लिए चर्चा का विषय बना रहा।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी (Hapur)

थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद युवक को हिरासत में लेकर उसके परिजनों को सूचना दी गई और उन्हें थाने बुलाया गया है।प्रथम दृष्टया युवक नशे की हालत में प्रतीत हो रहा है। पूरे मामले की पुलिस जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News