Hapur हापुड़ में साइबर ठगी: अडानी गैस केनाम पर 3.24 लाख की धोखाधड़ी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के शक्ति नगर, न्यू पन्नापुरी निवासी भानु प्रताप के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। क्या है पूरा मामला पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 8 मार्च 2025 को उन्होंने अडानी टोटल […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के शक्ति नगर, न्यू पन्नापुरी निवासी भानु प्रताप के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

क्या है पूरा मामला

पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 8 मार्च 2025 को उन्होंने अडानी टोटल गैस की आधिकारिक वेबसाइट पर सीएनजी पंप लगाने के लिए इंक्वायरी की थी। इसके बाद 19 मार्च को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को अडानी टोटल गैस का प्रतिनिधि बताया। उसने कहा कि सीएनजी पंप के लिए आवेदन पत्र भेजा जा रहा है, जिसे भरकर ई-मेल करना होगा।

ठगी की जानकारी हो सकी

20 मार्च को भानु को ई-मेल पर आवेदन पत्र प्राप्त हुआ, जिसे भरकर उन्होंने वापस भेज दिया। इसके बाद एक और कॉल आई, जिसमें बताया गया कि एप्रूवल लेटर भेजा जा रहा है, लेकिन इसके लिए 49500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस तुरंत जमा करानी होगी। आरोपी द्वारा दिए गए खाते में पीड़ित ने क्रञ्जत्रस् के माध्यम से यह राशि भेज दी। बाद में एक और कॉल आई, जिसमें 2.75 लाख रुपये और मांगे गए। ठगों की बातों में फंसकर भानु ने यह राशि भी भेज दी। कुल 324500 रुपये भेजने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर आरोपियों को पकड़ने और अपनी राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई। साइबर क्राइम थाना प्रभारी नजीर खान ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है, और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी कॉल्स और ई-मेल पर भरोसा करने से पहले सावधानी बरतें।

Add
Add

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News