Hapur News भीषण सड़क हादसा: NH-9 पर गलत दिशा से आए ट्रक ने जिम से लौट रहे मामा-भांजे को कुचला, भांजे की मौत, मामा गंभीर

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हापुड़ देहात क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-9 (NH-9) पर बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिम से लौटकर बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहे मामा-भांजे को गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हापुड़ देहात क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-9 (NH-9) पर बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिम से लौटकर बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहे मामा-भांजे को गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक बाइक को करीब 20 से 30 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस भयावह हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने मौके पर जमकर हंगामा किया, जिसे संभालने के लिए तीन थानों की पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।

जिम से लौटते वक्त ततारपुर के पास हुआ हादसा (Hapur News)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छपकौली निवासी लक्षित चौधरी (20 वर्ष) बाबूगढ़ स्थित एक जिम में रोजाना वर्कआउट के लिए जाता था। बुधवार सुबह वह अपने मामा वंश (निवासी गांव सिमरौली) के साथ बाइक पर सवार होकर जिम करने आया था। जिम से लौटने के बाद दोनों देहात थाना क्षेत्र स्थित नवीन मंडी के पास एक पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने जा रहे थे।

जैसे ही उनकी बाइक NH-9 पर ततारपुर के पास पहुंची, तभी सामने से गलत दिशा में आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी।

30 मीटर तक घसीटता चला गया ट्रक, मौके पर ही टूटी सांसें (Hapur News)

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद भी ट्रक चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और बाइक सवारों को करीब 20 से 30 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर दौड़कर ट्रक को रुकवाया। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

हादसे में लक्षित चौधरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसका मामा वंश लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

Hapur news-
Hapur news-

तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, परिजनों ने किया हंगामा (Hapur News)

हादसे की खबर जंगल में आग की तरह फैली और देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व परिजन मौके पर एकत्र हो गए। युवक की मौत से आक्रोशित भीड़ ने हाईवे पर हंगामा शुरू कर दिया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए देहात थाना, बाबूगढ़ थाना और सदर कोतवाली पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और रोते-बिलखते परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और यातायात को सुचारू करवाया।

गंभीर हालत में घायल मेरठ रेफर, जांच में जुटी पुलिस (Hapur News)

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मृतक लक्षित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वहीं घायल वंश को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद वंश की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेरठ के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

थाना प्रभारी का बयान (Hapur News)

देहात थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घायल की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलते ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर पूर्ण शांति है और यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।”

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News