Hapur हाफिजपुर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, मंदिर में चोरी करने वाले दो घायल बदमाश समेत तीन गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur)में मंदिरों को निशाना बनाने वाले कुख्यात चोर गिरोह का पर्दाफाश हो गया। हाफिजपुर थाना पुलिस ने ब्रजनाथपुर नहर पुल पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोका, तो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो अपराधियों को पैर में गोली मारकर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur)में मंदिरों को निशाना बनाने वाले कुख्यात चोर गिरोह का पर्दाफाश हो गया। हाफिजपुर थाना पुलिस ने ब्रजनाथपुर नहर पुल पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोका, तो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो अपराधियों को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। घायलों समेत तीनों बदमाशों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, मंदिरों से चुराए गए घंटों के टुकड़े, चोरी के औजार और घटना में इस्तेमाल हुई कार जब्त कर ली गई।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों पर नजर रख रही थी। अचानक एक कार तेज रफ्तार से आती दिखी। रोकने के प्रयास पर कार सवारों ने पुलिस पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें दो बदमाशों को पैर में चोट लगी। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि तीसरा साथी मौके पर ही पकड़ा गया।

कौन हैं घायल बदमाश (Hapur)

पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने कबूल किया कि वे मंदिरों से कीमती सामान चुराने का धंधा चलाते थे। पकड़े गए आरोपी हैं- आस मोहम्मद (गांव गिनोरा शेख, थाना कोतवाली देहात), सद्दाम खान (गांव गिनोरा शेख, थाना कोतवाली देहात) और योगेश (गांव गिनोरा शेख)। उन्होंने हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सादिकपुर और बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उपैड़ा के हनुमान मंदिरों से घंटा व त्रिशूल चुराने की बात स्वीकारी।

आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा (Hapur)

पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और चोरी के धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Add
Add

Hapur हाफिजपुर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, मंदिर में चोरी करने वाले दो घायल बदमाश समेत तीन गिरफ्तार
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News