Hapur में जन चौपाल में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश

Khabarwala 24 News Hapur: (साहिल अंसारी) यूपी के जनपद Hapur मंगलवार को विकासखंड सिंभावली की ग्राम पंचायत गोहरा आलमगीरपुर में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याएं उठाईं, जिनका जिलाधिकारी ने तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। आवासीय […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: (साहिल अंसारी) यूपी के जनपद Hapur मंगलवार को विकासखंड सिंभावली की ग्राम पंचायत गोहरा आलमगीरपुर में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याएं उठाईं, जिनका जिलाधिकारी ने तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

आवासीय और पेंशन योजनाओं में लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश (Hapur)

शिकायतकर्ता आसमा ने बताया कि उनके परिवार को सरकारी योजनाओं का कोई लाभ नहीं मिला है। उन्होंने ग्रामीण आवासीय योजना के तहत मकान उपलब्ध कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर आसमा को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। वहीं, किरण देवी ने बताया कि उनके पति की मृत्यु को सात वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन उन्हें निराश्रित पेंशन नहीं मिली।

एक वृद्ध महिला ने भी वृद्धावस्था पेंशन न मिलने की शिकायत की। दिव्यांग अनीता देवी ने जन्मजात विकलांगता के बावजूद पेंशन न बनने की बात कही। जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को 48 घंटे के भीतर पेंशन शुरू करने और ग्राम सचिव को समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समाधान न होने पर निलंबन की चेतावनी दी।

स्वास्थ्य, बिजली और चकबंदी समस्याओं का समाधान (Hapur)

जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए। रीता देवी ने अपने दो विकलांग बच्चों के लिए प्रमाण पत्र की मांग की, जिसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तत्काल जांच के आदेश दिए गए।

बिजली विभाग की शिकायत में छोटू पुत्र जयप्रकाश ने बताया कि उनकी छत पर बिजली का खंभा गिर गया है, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। चकबंदी से संबंधित शिकायतों पर चकबंदी अधिकारी को जल्द निस्तारण का आदेश दिया गया, जो पहले नहीं हुई थी।

Hapur-
Hapur-

पंचायत भवन और साफ-सफाई पर जोर (Hapur)

ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवन में सहायक की तैनाती नहीं है। जिलाधिकारी ने तत्काल पंचायत सहायक नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम सचिव, जिला पंचायत राज अधिकारी, और खंड विकास अधिकारी को गांव में साफ-सफाई, तालाब मरम्मत, पानी की टंकी की सफाई, और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साफ-सफाई में लगी महिलाओं के वेतन में उनकी कार्यकुशलता के आधार पर 1,000 रुपये की वृद्धि के निर्देश भी दिए गए।

लापरवाही पर सख्ती, तालाब और पशु आहार का निरीक्षण (Hapur)

जिलाधिकारी ने चकबंदी के पेशकार तारा को कार्य में लापरवाही के लिए निलंबन का निर्देश दिया। जन चौपाल के बाद उन्होंने गोहरा में 2 हेक्टेयर में बने तालाब और तारा पशु आहार का निरीक्षण किया।

जन चौपाल में यह रहे मौजूद (Hapur)

जन चौपाल में उप जिलाधिकारी सदर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, और ग्रामवासी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Add
Add

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News